Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
 
Haryana

नई पंचायतें प्राथमिकता के साथ अपने गांव में बनवाएं डिजिटल लाइब्रेरी - दुष्यंत चौटाला

November 20, 2022 06:41 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित महिला पंच-सरपंचों से आह्वान किया है कि वे स्वयं पंचायतों का नेतृत्व करें ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिला पंच-सरपंच का कोई पति प्रतिनिधित्व न करें, जो शिक्षित महिलाएं पंच-सरपंच बनीं है उन्हें ही समाज उत्थान की जिम्मेदारी दें। दुष्यंत चौटाला ने अपनी माता एवं बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला का उदाहरण देते हुए कहा कि वे विधायक बनकर खुद फील्ड में जाकर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनहित के कार्यों को करवा रहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायक नैना चौटाला द्वारा शुरू किए गए हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम से पार्टी को नई मजबूती मिली है। वे रविवार को पानीपत में पत्रकारों से रूबरू थे। 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से इस बार पंचायत चुनाव में नारी शक्ति को पचास प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में करीब 70 प्रतिशत शिक्षित युवा और महिला प्रतिनिधि चुनकर आए हैं जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। डिप्टी सीएम ने नवनिर्वाचित सरपंचों से गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने का आह्वान किया और कहा कि गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने के लिए सभी नई पंचायतें प्राथमिकता के साथ अपनी मांगें सरकार को भिजवाएं। साथ ही उन्होंने सरपंचों से ग्रामीण संबंधित अन्य विकास की मांगों को पूरा करवाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर मांगें अपलोड करने की बात कही।

इससे पूर्व पानीपत में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 9 दिसंबर को पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर होने वाली भिवानी रैली  का न्यौता दिया और रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 दिसंबर को वे जोश और उत्साह के साथ भिवानी पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक स्वरूप दें। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीण एवं शहर वासियों को रैली का निमंत्रण दें। दुष्यंत चौटाला ने पार्टी की मजबूती के लिए युवा और महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली में युवाओं और महिलाओं की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कराएं। इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में पार्टी कार्यकर्ताओं की भिवानी रैली को लेकर ड्यूटी लगाई और रैली का न्यौता दिया।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत