Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओम योग संस्थान पाली के वार्षिकोत्सव को किया संबोधित

November 20, 2022 06:33 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बच्चों में संस्कारों का विकास करने के लिए हमें शिक्षा के माध्यम को अपनाना होगा और हमें यज्ञ तथा योग जैसी प्राचीन पद्धतियों को शिक्षा में शामिल करना होगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को ओम योग संस्थान पाली के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 24 साल पहले स्वामी ओम प्रकाश महाराज ने इस आश्रम की नींव रखी थी और आज यह आश्रम योग व प्राचीन शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का भी बड़ा केंद्र बना हुआ है। उन्होंने नन्हे योग साधकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन साधकों ने यह दिखा दिया है कि हमारी योगा पद्धति कितनी मजबूत है। उन्होंने कहा कि आज भारत की इस प्राचीन योग पद्धति को पूरी दुनिया ने अपनाया है। पहले 170 देशों ने सर्वसम्मति से योगा को अपनाया था और आज इनकी संख्या बढ़कर 200 हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गांवो  में 1000 से अधिक व्यामशाला बनवाई हैं जिनमें योगा का भी प्रबंध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन सभी स्थानों पर योग शिक्षकों का भी प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने जिला के 10 व्यायामशाला में योग शिक्षकों का प्रबंध करने के लिए स्वामी ओम प्रकाश महाराज से अनुरोध भी किया। उन्होंने बढ़ते वायु प्रदूषण के दौरान यज्ञ को भी वातावरण के लिए बेहतर बताया। इस अवसर पर स्वामी ओम प्रकाश महाराज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और पिछले वर्ष 24 वर्षों की आश्रम की विकास यात्रा के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव से विधायक राजेश नागर, पृथला से विधायक नयनपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया