Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन दस हजार प्रति माह देंगे: ओमप्रकाश चौटाला

September 25, 2022 09:01 PM

स्व. ताऊ देवी लाल के जन्मोत्सव पर फतेहाबाद में आयोजित ‘सम्मान दिवस रैली’ में लाखों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा किसी से द्वेष, विरोध और व्यक्तिगत या राजनैतिक स्वार्थ नहीं है, हम तो जननायक के स्वप्न को साकार करने के पक्षधर हैं। प्रजातांत्रिक प्रणाली में जनता के समर्थन से सरकारें बनती है और सरकार का ये दायित्व बनता है कि वो लोगों की मूलभूत जरूरियात पूरी करे। जनता को रोजी-रोटी, रहने के लिए घर, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दे। अगर जो सरकार ऐसा न करे उसे जनता बदल देती है। इनेलो की सरकार बनने पर मैं इस स्थिति को ही बदल दूंगा कि ‘सरकार आपके द्वार’ आया करेगी। इनेलो सरकार के दौरान मैं ‘सरकार आपके द्वार’ गांव-गांव जाया करता था और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाता था। उन्होंने कहा कि आज नया निर्णय ले लो कि इस कुशासन का अंत किया जाए।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि निश्चित रूप से आपकी सरकार बनेगी और सरकार बनने पर काटी गई पेंशन को ब्याज सहित दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इनेलो सरकार बनने पर बुढ़ापा सम्मान पेंशन दस हजार, महिलाओं को प्रति माह एक हजार, बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। सालभर के अंदर ही एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा की प्यासी धरती को दिया जाएगा। गरीब लोगों को अनेक सुविधाएं प्रदान करेंगे। कृषि कानूनों खिलाफ आंदोलन में शहीद हुए किसानों का जलियांवाला बाग की तर्ज पर स्मारक बनाया जाएगा। ई-नेम प्रणाली को समाप्त किया जाएगा और आढ़तियों को कमीशन तीन प्रतिशत किया जाएगा। किसानों की सभी फसलें सिर्फ मंडियों में ही खरीदी और बेची जाएंगी। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाए, इसके लिए केंद्र सरकार को मजबूर किया जाएगा। इनेलो की सरकार बनने पर कमेरों का राज बनेगा और लुटेरे सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।

अभय सिंह चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने रैली में पहुंचे सभी नेताओं का रैली में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के विपक्षी दल आज यहां एकजुट हुए हैं और आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रैली में आई महिलाओं और रैली में उपस्थित लाखों लोगों का आभार व्यक्त किया।

शरद पंवार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पंवार ने कहा कि आज के दिन हम ऐसे व्यक्ति की जयंती मनाने के लिए इक_ा हुए हैं जिसने किसान, गरीब और मजदूरों की भलाई के लिए अपनी जिंदगी समर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें अपनी जीवन में चौधरी देवी लाल के साथ काम करने का मौका मिला। चौधरी देवी लाल चाहे मुख्यमंत्री रहे या फिर कृषि मंत्री रहे, उनके काम करने का तरीका कैसे समाज के लोगों का भला हो, उसके लिए समर्पित था। एक समय ऐसा था जब विदेशों से अनाज लाना पड़ता था लेकिन किसानों ने अपना खून-पसीना एक कर आज देश की स्थिति को बदल दिया है। भाजपा ने जो वायदे किसानों से किए थे वो पूरे नहीं किए। न तो किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही और न ही आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापिस नहीं किए गए। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी का संकट है, किसानों की किसी भी समस्या का कोई हल नहीं है। किसान बैंकों का कर्जदार होने के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। 2024 में हम सब मिलकर स्थिति और हुकूमत में बदलाव लाएंगे।

सीता राम येचुरी
सीपीआई के वरिष्ठ नेता सीता राम येचुरी के कहा कि उनके लिए ये गर्व की बात है कि इनेलो सुप्रीमो ने स्व. ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उसूल के आधा

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*