Friday, May 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुएआईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी,हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दीशुक्रवार वाला महंगाई का झटका पेट्रोल डीज़ल कीमतों में बढ़ोतरी आज सुबह 6 बजे से दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ेअग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्रीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
 
Haryana

मनोहर की जोड़ी बेमिसाल : मनीष ग्रोवर

September 23, 2022 04:31 PM
मोदी जी के अद्भुत नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया मे छा गया है । मोदी मनोहर की जोड़ी ने  प्रदेश की व्यवस्था को ऐतिहासिक प्रगति प्रदान की है। 
     ये बात पूर्व सहकारिता मंत्री व  वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने कही । वे आज हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम में सातवें दिन श्रीराम रंगशाला स्थित कला परिषद कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि सन्देश दे रहे थे ।इस अवसर पर उन्होंने अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट को इस प्रयास के लिए बधाई दी ।
       कार्यक्रम में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी तथा अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद गजेंद्र फौगाट ने कहा कि कला परिषद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संस्कार व संस्कृति सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लेकर समाज व कला को जोड़कर एक नया प्रयोग किया जो कि सफल हुआ भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे । 
    कार्यक्रम में  कला परिषद निदेशक संजय भसीन विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद लोग रक्तदान को लेकर उत्साहित नजर आए। इस से पहले पीजीआई रोहतक में रक्तदान हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। दोनों शिविर में कुल 140 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया व 105 यूनिट रक्त सेवार्थ इक्कठा किया गया जिसको पीजीआई के ब्लड बैंक में भेज दिया गया है। इस रक्तदान से लगभग 315 लोगों की जान बचाई जा सकती है। 
      कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की सांस्कृतिक टीमों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।राजकुमार व ग्रुप तथा प्रकाशनाथ की बीन पार्टी को मनीष ग्रोवर ने नगद राशि से सम्मानित करते हुए कहा कि  मोदी जी के जन्मदिवस पर इस तरह का अयोजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस तरह के उत्सव से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।
   उन्होंने फौगाट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम इसी तरह चलते रहने चाहिए और इनका समापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने मोदी और मनोहर की जोड़ी को कमाल बताया और कहा मोदी जी के जन्मदिन सप्ताह पर कला के मेले और रक्तदान एक नई पहल है।
                            कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फौगाट ने बताया की यह उत्सव 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक रोहतक मंडल की विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद रक्तदान शिविर सफल रहा। रक्तदाताओं में एएसपी के के लोहचब, बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल व कई समाजसेवी शामिल हुए। 
                       कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के संयोजक जेपी गौड़, अध्यक्ष आपके साथ संस्था, रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल, सदभाव सेवा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र वशिष्ठ, शहीद रविंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट से नवीन ,वरिष्ठ कलाकार
अमित दहिया आदि मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
आईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी,हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल