Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

इनसो ने छात्र वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2022 07:12 PM

छात्र संगठन इनसो का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला और उन्हें प्रदेश के छात्र वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक ज्ञापन पत्र सौंपा। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि इनसो ने अपने ज्ञापन पत्र के जरिए छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता को ऑनलाइन प्रदर्शित करवाने, गिरते शिक्षा स्तर जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों से राज्यपाल को अवगत करवाया।

 

प्रदीप देशवाल ने कहा कि इनसो ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों को बहाल कर प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग राज्यपाल से की हैं। उन्होंने कहा कि इनसो ने यह भी मांग की है कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सेवाएं दे रहे कुलपतियों व कुलसचिवों की शैक्षणिक योग्यता व दस्तावेज संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएं ताकि वहां के छात्रों व शोधार्थियों को उनके कुलपति, कुलसचिव की शैक्षणिक योग्यता का पता चल सके।

 

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इनसो ने राज्यपाल के संज्ञान में प्रदेश में गिरते शिक्षा का स्तर का विषय डाला है और मांग की है कि इस दिशा में ध्यान दिया जाए और योग्य शिक्षाविदों को ही महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां दी जाएं। साथ ही प्रदेश में उच्च शिक्षा परिषद से लेकर यूनिवर्सिटी में कुलपति के पदों पर भी फर्जी डिग्री, योग्यता वाले व्यक्ति बैठे हैं इसलिए उनकी जांच कराकर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए ताकि उच्च शिक्षा एवं शोध कार्य में सुधार हो सके।

 

देशवाल ने कहा कि हरियाणा में काफी संख्या में राजकीय विद्यालयों को बंद किया गया है जिसके कारण गरीब परिवार के बच्चों का पढ़ना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि सरकारी स्कूलों को बंद करने की बजाय वहां शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए और राजकीय विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं।



 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते