Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

शहीद जयपाल गिल के नाम से जाना जाएगा फतेहाबाद के गांव हांसावाला का राजकीय माध्यमिक विद्यालय

September 22, 2022 05:44 PM

फतेहाबाद के गांव हांसावाला में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय अब देश की आन-बान और शान के लिए अपनी जान को कुर्बान करने वाले अमर शहीद जयपाल गिल के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस स्कूल का नाम शहीद जयपाल गिल के नाम पर कर दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गांव हांसावाला में शहीद जयपाल गिल की पुण्यतिथि  पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर इस स्कूल का नाम शहीद जयपाल गिल के नाम पर रखने का आश्वासन दिया था। विकास एवं पंचायत मंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने स्कूल का नाम शहीद जयपाल गिल राजकीय माध्यमिक विद्यालय, हांसावाला कर दिया है।  30 वर्षीय शहीद जयपाल गिल वर्ष 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 19 सितंबर, 2021 को कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि शहीदों के ऋण को हम कभी उतार नहीं सकते, परंतु आने वाली पीढिय़ां उन्हें याद रखें, इसके लिए हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि उन शहीदों की यादगार स्वरूप स्मारक बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जयपाल सिंह गिल के नाम पर स्कूल का नाम रखा जाना उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि देना है। इस तरह आने वाली पीढिय़ां शहीद को याद रखेंगी और उनके दिए गए बलिदान की गाथा अमर होगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया