Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

लोगो को संस्कृति और विरासत से जोड़ती है हरियाणा की भूमि - पर्यटन मंत्री कंवर पाल

September 21, 2022 05:20 PM

हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा एक ऐसी भूमि है जो लोगों को अध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से आकर्षित कर हमारी संस्कृति व विरासत से जोड़ती है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोतरी हुई है।हरियाणा सरकार ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में महाभारत पर आधारित एक विश्व स्तरीय डिजिटल म्यूजियम 200 करोड़ रुपये की राशि से स्थापित कर रही है, जो लोगो के लिए विश्व स्तरीय पर्यटन का आकर्षण केंद्र होगा।
श्री कंवर पाल ने यह बात धर्मशाला में आयोजित पर्यटन मंत्रियों की नेशनल कांफ्रेंस के दौरान कही।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि ज्योतिसर में बन रहे डिजिटल म्यूजियम में महाभारत के सारे युद्ध को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यटन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है और ज्योतिसर सहित विभिन्न पर्यटन स्थानों पर काम चल रहा है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से प्रदेश में पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे है प्रयास
श्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे तीर्थ यात्रा,वन्यजीव, हेरिटेज, सांस्कृतिक एवं ऐडवेन्चर टूरिज्म में तेजी से विकसित हो रहा है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश में होम स्टे पॉलिसी तैयारी की गई है। जिसके तहत चार जिलों झज्जर, पंचकूला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में होम स्टे क्लस्टर में विभाजित किए गए हैं ।
केंद्र सरकार के साथ मिलकर पर्यटन क्षेत्र में कर रहे है काम
श्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है जिस पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल ने हिमाचल सरकार द्वारा बनाई गई होम स्टे पॉलिसी के तहत धर्मशाला में स्थानीय लोगो से उनसे बातचीत कर उनके द्वारा बनाए गए होम स्टे का अवलोकन भी किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पिछले कुछ दिनों में तीर्थ स्थल ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति का अनावरण किया गया था और शीघ्र ही इस स्थान पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी लोगो को देखने को मिलेगा। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक जैसे ऑगमेंटेड रियलिटी, होलोग्राफिक इमेज, रोबोटिक और ड्रोन आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी