Sunday, August 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदलदिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाहिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायलचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
Chandigarh

चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5885 बच्चों ने बनाई लहराते तिरंगे की सबसे बड़ी छवि

August 13, 2022 07:32 PM

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है. इस मौके पर आज से हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga campaign) भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. जहां 5 हजार से ज्यादा बच्चों ने मिलकर दुनिया का सबसे बड़े लहराते राष्ट्रीय ध्वज की आकृति (human formation of national flag) बनाई.चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 5885 बच्चों ने एक साथ खड़े होकर लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की शक्ल दी. इन सभी ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहनकर एक बड़ा सा मानव तिरंगा (worlds largest human image of waving national flag) बनाया. बच्चों द्वारा एक लहराते तिरंगे की आकृति बनाने का ये विश्व रिकॉर्ड है. यानी ये दुनिया में लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि है.हवा में लहराते तिरंगे की तरह आकृति को देखते ही सभी को मंत्रमुग्ध कर (worlds largest human image of waving national flag) दिया. इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के गवाह बने. ये लहराता अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज (tiranga world record in Chandigarh) हो गया है।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी बधाई- इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं. मीनाक्षी लेखी ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा मुहिम चलाई हुई है. उन्हें बड़ी खुशी है कि इसके तहत आज चंडीगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. उन्होंने कहा कि अक्सर ये कहा जाता है कि हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल के मिल गई लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती हूं. देश की आज़ादी के लिए भगत सिंह जैसे हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है.

इस मौके पर मौजूद रहे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि स्वपन गांगरीकर ने बताया कि इससे पहले वेंविंग ह्यूमन नेशनल फ्लैग का वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई के नाम था. जहां साल 2017 में 4130 प्रतिभागिओं ने इसी तरह से अपना राष्ट्रीय ध्वज की लहराती हुई आकृति बनाई थी. लेकिन आज चंडीगढ़ में ये रिकॉर्ड टूट गया है क्योंकि चंडीगढ़ में बनी लहराती राष्ट्रीय ध्वज की आकृति बनाने में 5885 छात्र शामिल हुए हैं

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री