Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

स्पीकर ने किया ‘देश के रक्षक तुझे सलाम’ का विमोचन

August 04, 2022 07:05 PM

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुदेश मोदगिल 'नूर' द्वारा शहीदों पर लिखी पुस्तक ‘देश के रक्षक तुझे सलाम’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में वीर सैनिकों को समर्पित 400 पंक्तियों की कविता मुख्य आर्कषण का केंद्र है। इसके साथ ही पाठकों में देशभक्ति का ज्वार जगाने के लिए 30 देशभक्ति गीत लिखे गए हैं। सुदेश मोदगिल ‘नूर' पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लेक्चरार रही हैं।

‘नूर' की यह 20वीं पुस्तक है। इस पुस्तक से होने वाली पूरी आय सैनिकों के कल्याण पर खर्च की जा रही है। पुस्तक से अभी तक हुई आय से संबंधित 40 हजार रुपये का चेक भी उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को सौंपा। गुप्ता ने यह चेक सैनिक कल्याण बोर्ड को भिजवा दिया है। इससे पूर्व ‘नूर’ द्वारा लिखी गई 19 पुस्तकों की आय वृद्धाश्रमों को समर्पित की जा चुकी है।

गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में शहीदों के सम्मान के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी सामुदायिक केंद्रों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जा रहा है। इसके साथ 4 प्रमुख शहीद स्मारकों के रखरखाव के लिए विशेष कमेटियां बना दी गई हैं। इन कमेटियों में नगर निगम के अधिकारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा शहीदों के परिजनों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर सुदेश मोदगिल ‘नूर' के पुत्र अनुराग मौदगिल और अभिषेक मौदगिल भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है