Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

प्रदेश की जेलों में बनाए जा रहे हैं तिरंगे झंडे - रणजीत सिंह

August 04, 2022 06:08 PM

हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 20 गुणा 30 साइज के 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर ऑर्डर दिया जा चुका है।  


बिजली मंत्री ने बताया कि जैसे-जैसे जेलों में झंडों के ऑर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है ताकि जा रहा है ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सके।

बिजली मंत्री वीरवार को सिरसा के विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरु की है। पहले देश में राष्ट्रीय पर्व अथवा कुछ विशेष अवसरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता था। इससे लोगों में देश के प्रति जागरूकता आएगी तथा समर्पण भाव पैदा होगा।  बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि करीब 60 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का यह अभियान है कि लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मुहिम में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आज लगभग सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इससे जनता को लाभ मिल रहा है और अब निर्धारित समयावधि में काम हो रहे हैं, जिससे आमजन की छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करवाते हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाते हैं।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*