Sunday, May 11, 2025
Follow us on
Chandigarh

चंडीगढ़ के कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों पर गिरा पेड़:एक छात्र की जान गई, कई घायल; राहत-बचाव कार्य जारी

July 08, 2022 01:20 PM

चंडीगढ़ में आज बड़ा हादसा हुआ है। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में सुबह ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि 4 से 5 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे। तभी अचानक पेड़ बच्चों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

यह एक हेरिटेज पीपल का पेड़ था जो कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ में गिरा, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी और एक छात्र और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। कई अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर अभिभवाक हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़ मे हूटर आज फिर दोबारा से बज रहे हैं
पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने श्री धनवंतरी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर 46-बी कॉलेज परिसर में 250 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी
आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ कूच के लिए रवाना हुए किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका, सड़क पर ही धरने पर बैठे किसान पंजाब सरकार के खिलाफ कल प्रदर्शन करेंगे किसान नेता पंजाब: चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े पार्षद
चंडीगढ़ की पहचान मां चंडी के नाम से हुई - पीएम मोदी
चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी,बंडारू दत्तात्रेय ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ के दौरे पर जाएंगे
चंडीगढ़:अमित शाह आज पहुंचेंगे पंजाब भवन,पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात भी करेंगे