Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकटदिल्ली में मेयर चुनाव टले, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से फैसलाEVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्टकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टPM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बातजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
Haryana

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने हरियाणा में स्थानीय निकायों की 46 इकाइयों के लिए चुनावों की घोषणा की, 19 जून को पड़ेंगे वोट 22 को रिजल्ट घोषित होगा

May 23, 2022 01:07 PM

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग आयुक्त धनपत सिंह सोमवार ने46 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव 19 जून को 7 से 6 बजे तक होंगे और मतगणना 22 जून को होगी। अबकी बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है। फरीदाबाद, बाढढा, बादली और सीवन की वोटर लिस्ट का काम शुरू हो रहा है। इसलिए इसमें दूसरे फेज में चुनाव होंगे। इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10 वीं पास होना जरूरी है। जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शेक्षणिक योग्यता आठवीं पास है। धनपत सिंह ने बताया कि 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा। जो कि 4 जून तक चलेगा। इसके बाद 6 जून ताके स्क्रूटनिंग होगी। 7 जून को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है। 19 जून को वोटिंग होगी और 22 जून को मतगणना होगी। आयोग ने बताया कि 4 हजार ईवीएम भेजी गई और चेकिंग की गई। करीब दस हजार कर्मचारी चुनाव में भाग लेंगे। जबकि पुलिस बल की संख्या अलग से होगी। मेयर पद के लिए पिंक बेल्ट पेपर और मेंबर के लिए वाइट पेपर यूज किया जाएगा।

 

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सरकार ने इस बार मेयर का सीधा चुनाव करवाने की नोटिफिकेशन जारी की थी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए जाने की घोषणा की थी।सरकार के इस फैसले को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन मामला निपटाते हुए 17 मई को हाईकोर्ट ने प्रदेश में चुनाव करवाने को हरी झंडी दे दी थी। करीब 51 नगर परिषद व नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इनकी वार्ड बंदी भी हो चुकी है।

इनके निकायों में होंगे चुनाव

गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*