Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य: मनोहर लाल

May 17, 2022 05:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ समय पर और घर के दरवाजे पर मिलता है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पारदर्शिता लोकतंत्र में सुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, खासकर आईटी के जरिए ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत किया गया है। इसके जरिए भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आईटी से जुड़ी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए विधानसभा सदस्यों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम सुशासन का संकल्प लेकर सरकार में आए थे, उसी संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शासन में देरी और भ्रष्टाचार को आईटी के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। जिस भी सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा उसमें काम तेजी से होगा, समयबद्ध होगा और भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अधिकतर सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन शुरू करके देशभर में मिसाल कायम की है। केंद्र सरकार ने हरियाणा की कई योजनाओं को सराहा है और राष्ट्रपति ने डिजिटल अवार्ड दिया है। इसी तरह, ऑनलाइन ट्रांसफ़र और पीपीपी जैसी कई योजनाओं को देश के दूसरे राज्य भी लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ही करीब एक दर्जन नए पोर्टल लॉंच किए हैं जिससे आम जनता को कई योजनाएँ  ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के बारे में जनता में जागरूकता बहुत जरूरी है। कई बार यह महसूस होता है कि कुछ ऑनलाइन योजनाओं के बारे में जनता में जागरूकता की कमी है। विधायक इसमें बहुत अहम भूमिका निभा सकते हैं। विधायकों को इस संबंध में जनता में जागरूकता लाने के लिए आगे आना होगा।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पारदर्शी शासन समय की आवश्यकता है। जनता को तभी संतुष्टि मिलती है जब सिस्टम पारदर्शी हो, जनता के साथ अन्याय और भेदभाव ना हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ घर पर या ऑनलाइन मिलता है और इन सुविधाओं के लिए आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हरियाणा सरकार राज्य के समावेशी विकास के साथ-साथ विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कदम उठाए गए हैं ताकि पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

बॉक्सः

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने निर्देश दिए कि इन पोर्टल्स पर जैसे विधायक अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मॉंग दर्ज कर सकते हैं वैसे मंत्रियों के लिए यह सुविधा पूरे हरियाणा के लिए हो ताकि मंत्री हरियाणा के किसी भी हिस्से से संबंधित मांग को पोर्टल पर डाल सकें । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टलस को लेकर विधायकों की ओर से मिल रहे सुझावों का संज्ञान लेकर इनको भी लागू किया जाए।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है