Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

खेलो इंडिया यूथ गेम्स–2021 के लिए युवाओं में खासा उत्साह

May 13, 2022 05:24 PM

विश्वभर में खेलों में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुके हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स–2021 के लिए युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। इन खेलों के प्रचार के लिए विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रमों में उमड़ रही लोगों की भीड़ से यह साफ देखा जा सकता है कि राज्य की जनता हरियाणा में होने वाले इन खेलों का गवाह बनना चाहती है। इन कार्यक्रमों के दौरान नागरिक बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ खेल आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का मस्कट 'धाकड़' बनेगा राज्य की खेल संस्कृति का परिचायक

        खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मस्कट जया और विजय का नाम सुनते ही उनकी मनमोहक छवि मन में ताजा हो जाती है और खेल प्रेमियों को और भी अधिक उत्साह से भर देती है। लेकिन हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 के चौथे संस्करण में जया और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही के खाने और यहां की खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा।

खिलाड़ियों के साथ- साथ दर्शकों के लिए भी खेलो इंडिया होंगे खास

        खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने जो मुकाम हासिल किया है वह यहां के खिलाड़ियों की मेहनत और राज्य सरकार की खेल नीति का ही सार्थक परिणाम है और आज हरियाणा की इसी पहचान के दम पर हरियाणा को खेलो इंडिया यूथ गेम्स–2021 के चौथे संस्करण की मेजबानी का अवसर मिला है, जो हर हरियाणवी के लिए गर्व की बात है। इसलिए हरियाणा सरकार भी इन खेलों को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

        खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आने वाले दर्शकों के लिए भी खास तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न शहरों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों व खेल परिसरों, जहां ये खेल आयोजित होने हैं , वहां शुभंकर, जर्सी, मस्कट या अन्य आकर्षक प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट बनाए जा रहे हैं , ताकि दर्शक इन खेलों की सुनहरी यादों को अपनी स्मृति में संजो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्क एवं व्यायामशालाओं, खेल स्टेडियमों और स्कूल व कॉलेज की दीवारों पर ग्राफिटी वॉल भी स्थापित की जाएगी।

14 मई को भिवानी पहुंचेगी मशाल, खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम भी होगा

पंचकूला से 7 मई, 2022 से शुरू हुई मशाल यात्रा (ट्रॉर्च रिले) लगातार जिलों का दौरा कर युवाओं में जोश भर रही है। इसी कड़ी में मशाल 14 मई को भिवानी जिले में प्रवेश करेगी, जिसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर राहगीरी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक हिस्सा लेंगे और अपनी रूचि के अनुरूप कला का प्रदर्शन करेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*