Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जनरल सेक्रेटरी नियुक्त। 3 साल के लिए रंजीता मेहता की नियुक्ति।

May 13, 2022 03:13 PM

हरियाणा की तेजतर्रार प्रवक्ता रंजीता मेहता को महामहिम राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का मानद महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। रंजीता मेहता ने अपनी नियुक्ति पर राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि मैं बाल कल्याण परिषद में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। परिषद के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहूंगी।
रंजीता मेहता दिसंबर 2020 में भाजपा में पंचकूला नगर निगम चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह लगातार भाजपा के लिए कार्य कर रही थीं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद वह लगातार विभिन्न मंचों पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती नजर आईं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले पंजाब चुनाव में रंजीता मेहता को पटियाला हल्के में जिम्मेदारी दी गई थी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिए उन्होंने जमकर काम किया था। साथ ही कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए वह प्रयासरत रहीं। रंजीता मेहता के ससुर वर्ष 1950 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*