Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

विधान सभा मनाएगी ‘पराक्रम दिवस’ , एमएलए हॉस्टल के पार्क में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

January 22, 2022 04:22 PM

हरियाणा विधान सभा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर हाल ही बनाए गए पार्क में होगा। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेताजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने भारत से विदेशी ताकतों को उखाड़ने के लिए न सिर्फ राजनीतिक लड़ाई लड़ी अपितु सैन्य मोर्चे पर भी काम किया। नेताजी के कूटनीतिक प्रयासों का ही परिणाम था कि तत्कालीन अनेक वैश्विक शक्तियां भारत की आजादी के लिए सहयोग करने लगी।

मात्र 8 माह की तैयारी में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा न सिर्फ उत्तीर्ण की बल्कि उसमें चतुर्थ स्थान प्राप्त कर भारतीय प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। उसके बावजूद नेताजी ने अंग्रेजी हुकूमत के अधीन नौकरी करना स्वीकार नहीं किया और वे स्वाधीनता आंदोलन में कूद गए।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्मान करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य बन गया है। हरियाणा विधान सभा में इसी भावना के साथ गत वर्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस कड़ी में एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा लगाई गई है। उन्होंने कहा ये प्रतिमा वर्तमान पीढ़ियों को हमारे महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है