Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकटदिल्ली में मेयर चुनाव टले, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से फैसलाEVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्टकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टPM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बातजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
Haryana

73 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अम्बाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद गृह मंत्री अनिल विज करनाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

January 15, 2022 08:25 PM

हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2022 को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहाँ  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल अंबाला में और उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता यमुनानगर में, गृह मंत्री श्री अनिल विज करनाल में, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल कुरुक्षेत्र में, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा झज्जर में, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह गुरुग्राम में, कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भिवानी में, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल हिसार में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता रोहतक में, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली सोनीपत में और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसी प्रकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव चरखी दादरी में, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा रेवाड़ी में, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक कैथल में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि आयुक्त, फरीदाबाद मंडल पलवल में आयुक्त, गुरुग्राम मंडल महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, आयुक्त, हिसार मंडल फतेहाबाद में, आयुक्त, करनाल मंडल पानीपत में और नूंह के उपायुक्त नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।  
यदि उपरोक्त महानुभाव या अधिकारी गण में से कोई उक्त स्थानों पर किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां संबंधित उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, उप मंडल, तहसील मुख्यालयों पर यह कार्य संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) / तहसीलदार करेंगे। 

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*