Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Punjab

केजरीवाल जी पंजाब की जनता सब जानती है

January 14, 2022 10:53 AM
कमलेश भारतीय 
राजनिति में जनता की मर्जी कब चली ? कौन पूछे जनता की पसंद ? कौन पूछे जनता की राय ? हां जनता की राय के निमित्त पर दिखावा जरूर होता आया है परन्तु केजरीवाल को शायद यह आभास नहीं है कि पंजाब के लोग ऐसे मामलों में बहुत अधिक जागरूक हैं। उन पर शायद ही आपके इस पुराने फार्मूले का कोई असर दिखाई दे। गौरतलब है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में यह शिगूफा छोड़ कर शुरूआत की कि हम जनता की पसंद का मुख्यमंत्री बनायेंगे जैसे दिल्ली में पहली बार 28 सीटें जीतने पर कांग्रेस के आठ सदस्यों का सहयोग लें या न लें पल कितना बड़ा ड्रामा करने के बाद गठबंधन करने में देर नहीं लगाई थी और पहली बार मुख्यमंत्री भी बने थे ।  जिस कांग्रेस को पानी पी पी कर कोसा उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया जनता की राय के नाम पर । ऐसे ही किया हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने जब त्रिशंकु परिणाम आया तब जिस भाजपा को यमुना पार भेजने के दावे कर रहे थे उसी के साथ सरकार बनाने में देर न की । अब भाजपा के साथ राज ठाट हो रहे हैं और दादा गौतम नारनौल के विकास को लेकर रो रहे हैं । दूसरी बार मंत्रिमंडल के विस्तार में दादा गौतम की बजाय देवेंद्र बबली को मंत्रिमंडल में स्थान मिला । बरवाला के विधायक जोगेंद्र सिहाग भी देखते रह गये । हालांकि इसी मंत्रीपद की आस में चेयरमैनी भी छोड़ दी लेकिन दुविधा में दोऊ गये न चेयरमैन बने न मंत्री । रह गये विधायक के विधायक । इस तरह न जनता की चली न ही विधायक की । टोहाना की जनता की चली । 
जनता की राय क्या कोई मायने रखती है ? बहुत रखती है यदि जनता अपनी पर आ जाये । आपातकाल के खिलाफ आंदोलन जनता की राय ही तो थी और जनता ने सन् 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी , बंसीलाल जैसे लोगों को हरा कर जता दिया था कि जनता की राय क्या होती है । जनता की राय थी किसान आंदोलन के साथ और जनता ने दिखा दिया जब प्रधानमंत्री को टी वी पर आकर तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी । अब केजरीवाल कह रहे हैं कि जनता मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और भगवत मान भी पसंद है लेकिन हम जनता की राय से ही मुख्यमंत्री बनायेंगे । कांग्रेस में चन्नी और सिद्धू भी जनता की राय के बिना मुख्यमंत्री बनने को तैयार बैठे हैं लेकिन जनता जिसे चाहेगी उसे भी कुर्सी सौंपेगी । 


Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया
जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी