Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान • हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
Haryana

व्यापारी राजकुमार की हत्या की वारदात का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को किया काबू

January 13, 2022 06:59 PM
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आज प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की गत 4 जनवरी को समालखा में माता पुली रोड पर व्यापारी राजकुमार की लूट के बाद हुई हत्या की वारदात को सफलता पूर्वक सूलझाते हुए सीआईए-वन पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रशांत पुत्र सुभाष निवासी पंचवटी कॉलोनी, वंश उर्फ विशु पुत्र सुनील कुमार निवासी मातापूली रोड व अंशुल पुत्र बलबीर निवासी शास्त्री कॉलोनी भापरा रोड समालखा के रूप में हुई है। 
 
आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए-वन पुलिस की टीम वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पर्यासरत थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए तीनों आरोपियों को बुधवार सायं गांव पावटी के पास खदानों से काबू किया।  
 
आरोपियों से की गई प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में सामने आया की आरोपी वंश का राजकुमार के घर आना जाना था। वंश को पता था की राजकुमार साय के समय मार्केट से पेमेंट इक्कठी कर घर लेकर आता है। आरोपियों ने दोस्त दीपक उर्फ कुकु पुत्र सुलतान निवासी आट्टा समालखा को इसके बारे में जानकारी देकर लूट की योजना बना 4 जनवरी मंगलवार की साय वारदात को अंजाम दिया।
 
आरोपी वंश व अंशुल ने मिलकर वारदात से पहले आस पास के क्षेत्र की रेकी की। इसी दौरान अंशुल ने फोन कर दीपक को राजकुमार के बाजार से पैदल निकलने बारे जानकारी दी। आरोपी प्रशांत, दीपक को अपनी बाइक पर बैठाकर लाया और माता पुलियां के पास दीपक को बाइक से उतार दिया। दीपक पैदल व प्रशांत बाइक पर कुछ दूर राजकुमार के पीछे-पीछे चले। दीपक राजकुमार से पैसों से भरा बैग छीनने लगा तो राजकुमार ने इसका विरोध किया तो दीपक ने राजकुमार को पिस्तौल से गोली मार दी और पैसों से भरा बैग छीनकर प्रशांत के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गया।
 
आरोपी दीपक उर्फ कुकु का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी दीपक पर वर्ष 2021 अक्तुबर में सोनीपत के गोहाना के थाना सदर में डबल मर्डर की एक वारदात का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनीपत के गांव भैसवाल निवासी रणबीर व राजेश की हत्या कर दी थी। उक्त वारदात में इनका एक साथी नवीन उर्फ छोटा पुत्र प्रताप निवासी भैसवाल को थाना सदर गोहाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया जा चुका है। आरोपी दीपक उस मुकदमें मे भी फरार चल रहा है।
 
गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग बाइक व फरार आरोपी दीपक के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफतार तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों की उम्र महज 18से19 वर्ष के बीच है। आरोपी प्रशांत व अंशुल आईटीआई में पढते है वही आरोपी वंश 12वी कक्षा का छात्र है।
प्रेसवार्ता के दौरान उप-पुलिस अधीक्षक समालखा श्री प्रदीप कुमार व सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह भी मौजूद रहे। 
 
वारदात का विवरण :-
 
थाना समालखा में चिराग पुत्र राजकुमार निवासी माता पुली रोड़ समालखा ने मंगलवार 4 जनवरी को शिकायत देकर बताया की उसके पिता राजकुमार का समालखा में घी, तेल का थोक का कारोबार है। रोजाना की तरह मार्केट से पेमेंट इक्कठी कर उसके पिता मंगलवार साय घर लोट रहे थे। घर के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्तौल से गौली मार पैसो से भरा बैग व मोबाइल छिनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुन से लथपत पिता को हस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। चिराग की शिकायत पर  थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या कि विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितयों की तलाश शुरू कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन जी ने वारदात की साय ही मौका-मुआयना कर आरोपियों को जल्द से जल्द काबु करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों पर 1लाख का इनाम घोषित किया था।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री