Wednesday, August 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
*चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसाचंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरणहरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती हैहरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्तअंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
Haryana

उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की शाखा स्थापित करने के लिए जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को हुई ट्रांसफर- अनिल विज

January 13, 2022 06:58 PM
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में आगे बढ़ाते हुए व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़, दुरुस्त और लगातार संचालित रखने के लिए प्रदेश के उत्तरी भाग में  उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा को स्थापित किया जाएगा और आज उस शाखा को स्थापित करने एक क़दम आगे बढ़ाते हुए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनसीडीसी शाखा के लिए अम्बाला छावनी में 4 एकड़ 11 मरले जमीन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नाम ट्रांसफर किया गया और तीन चरणों में एनसीडीसी ब्रांच का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि आज जमीन की रजिस्टरी अम्बाला छावनी तहसील में हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डा. अनिल दिगम्बर पाटिल एवं हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अम्बाला के सीएमओ कुलदीप सिंह जमीन ट्रांसफर की कार्रवाई के दौरान तहसील में मौजूद रहे। अम्बाला छावनी के नग्गल में 20 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में एनसीडीसी की शाखा के लिए 4 मंजिला बिल्डिंग को बनाया जाएगा, इसके बाद द्वितीय चरण में यहां आधुनिक उपकरणों से लैस लैब स्थापित होगी। इससे पहले नगर परिषद अम्बाला सदर ने जमीन को प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के नाम 2.03 करोड़ रुपए में ट्रांसफर किया था जिसके बाद अब जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई है।  
 
*जीनोम सिक्वेंसिंग हो सकेगी अम्बाला में- अनिल विज* 
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला में स्थापित हो रही राष्ट्रीय स्तर की एनसीडीसी शाखा में कई गंभीर, नए रोग एवं वायरस की जांच होगी और उनके आंकड़ों का विश्लेषण होगा। लैब में वायरस को जानने के लिए जीनोम सिक्वेसिंग होगी सकेगी। इसके अलावा लैब में नीपा वायरस, जीका वायरस, रैबीज, जूनाटिक रोग, कोविड-19, ओमीक्रॉन, हेपाटाइटिस के अलावा अन्य गंभीर वायरस की जांच और सभी प्रकार के नए टेस्ट भी होंगे। इससे बीमारियों की जल्द पहचान एवं उनके निदान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा हो सकेगी। 
 
*दिल्ली में होते थे अब तक आधुनिक टेस्ट, अब अम्बाला में भी होंगे -अनिल विज* 
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने बताया अब तक इस प्रकार के टेस्ट केवल दिल्ली स्थित एनसीडीसी में होते थे, मगर अब अम्बाला में इसके स्थापित होने से अम्बाला उत्तर भारत का प्रमुख जांच केंद्र बन जाएगा। इससे समय की बचत भी होगा। समूचे उत्तर भारत से गंभीर एवं नई बीमारियों के सेंपल अम्बाला स्थित लैब में चैक किए जाएंगे और जीवाणुओं पर रिसर्च भी यहीं पर की जाएगी। इसके बाद जांच में जो नतीजे आएंगे उसी हिसाब से ईलाज का परामर्श स्वास्थ्य विभागों को दिया जाएगा। उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में इस तरह की अब तक कोई शाखा नहीं है। शाखा द्वारा विभिन्न वैक्सीन, दवाइयों व अन्य नैदानिक किट की उपलब्धता के लिए भी कार्य करेगा। 
 
*राष्ट्रीय लैब अम्बाला में गर्व की बात, वायरस की जांच व निगरानी होगी-विज*
 
यह गर्व की बात है कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर की लैब स्थापित हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जमीन ट्रांसफर कर दी गई है। यहां लैब की स्थापना से पूरे उत्तर भारत के राज्यों को फायदा मिलेगा। नई बीमारियों एवं उनके वायरस की जांच आधुनिक मशीनों से इस राष्ट्रीय लैब में होगी। यहां पर बीमारियों एवं वायरस की निगरानी होगी और लगातार जांच होगी। बीमारियों को कैसे रोका जाए तुरंत इसके टेस्ट किए जा सकेंगे। कोरोना सेंपल की जांच के लिए पहले दिल्ली व पूना लैब पर निर्भर रहना पड़ता था, मगर यहां भी अब नई बीमारियों की जांच हो पाएगी। 
 
*तीन चरणों में बनेगी एनसीडीसी ब्रांच, यह उपकरण होंगे* 
 
तीन चरणों में एनसीडीसी ब्रांच का निर्माण पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा जिसके बाद तीसरे चरण में लैब की स्थापना होगी। यहां पर करोड़ों रुपए की लागत से आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे जिनमें बॉयो सेफ्टी केबिनेट, इन्क्यूबेटर, नॉन रेफ्रिजरेट सेंट्रीफ्यूज, कोल्ड सेंट्रीफ्यूज, रियल टाइम पीसीआर मेशीन, ड्राइ ब्लॉक इनक्यूबेटर, रेफ्रिजरेटर, ऑटोक्लेव, हॉट एयर ओवन, डीप फ्रीजर, ट्रेनिंग माइक्रोस्कोप, लाइट माइक्रोस्कोप कम्पाउंड, एलीसा रीडर विद वॉशर, माइक्रोपिपटीस्ट ऑफ ऑल साइज, मिली-क्यू वॉटर प्योरीफायर एवं अन्य उपकरण होंगे। 
 
*अम्बाला में ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ होगी शाखा : डा. अनिल दिगम्बर पाटिल*
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर डा. अनिल दिगम्बर पाटिल ने बताया बताया कि एनसीडीसी की ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ शाखा का निर्माण अम्बाला में किया जा रहा है जोकि पूर्णतय दिल्ली के अधीन होगी। यहां ‘स्टेट ऑफ आर्ट लैब’ पर्यावरण अनुकूल होगी। लैब में ठीक वैसा सेटअप होगा जैसा केंद्रीय स्तर पर दिल्ली की लैब में है। दिल्ली और अम्बाला में समन्वय स्थापित होगा और जो स्टडी होगी उसपर आगे संयुक्त तौर पर कार्य किए जाएंगे। यहां पर लैब जल्द बनाई जाएगी जिसमें आधुनिक मशीने होंगी। इनमें जिनोम सिक्वेंसिंग एवं अन्य आधुनिक टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यकता एवं समय अनुसार मशीनों को लगाया जाएगा। शाखा की स्थापना के लिए 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे व इसका डिजाइन पास हो चुका है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरण
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है
हरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्त
अंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले -- ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे
हरियाणा सरकार ने 17 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किए तबादले
सभी विभाग प्रत्येक विकास परियोजना में आपदा की तैयारी को शामिल करें : डॉ. सुमिता मिश्रा