Friday, July 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियादेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
Punjab

सीधे घोषणा की जगह लोगों से पूछा CM चेहरा; मोबाइल नंबर जारी; 17 जनवरी 5 बजे तक समय

January 13, 2022 01:34 PM

विधानसभा चुनाव- 2022 के पूर्ण होने से पहले पंजाब की राजनीति काफी दिलचसप होती जा रही है और दिलचसप होती पंजाब की इस राजनीति में अरविन्द केजरीवाल बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं| फिलहाल, तो अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब को लेकर फिर से एक बड़ा दांव खेला है| दांव है पंजाब की जनता के करीब होने का और उसे विश्वास में लेने का|

बतादें कि, अरविन्द केजरीवाल ने वीरवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी खुद से पंजाब के लिए सीएम चेहरा नहीं चुनेगी बल्कि इस बारे में फैसला पंजाब की जनता करेगी| अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वह एक नंबर जारी कर रहे हैं जिसके जरिये पंजाब की जनता हमें यह बताये कि पंजाब में 'आप' से सीएम कौन होना चाहिए?

क्या है नंबर?

बतादें कि, पंजाब की जनता के जरिये पार्टी से सीएम चुनने के लिए जो नंबर जारी किया गया है, वह 7074870748 है| पंजाब की जनता इसपर व्हाट्सएप, नार्मल एसएमएस भी कर सकती है| यह नंबर 17 जनवरी शाम 5 बजे तक खुला रहेगा| तबतक पंजाब की जनता को इस नंबर पर अपनी राय देनी है| केजरीवाल का कहना है कि हम पंजाब की जनता का रिस्पांस देखते हुए पंजाब में 'आप' से सीएम चेहरे का ऐलान कर देंगे| जिस नाम पर पंजाब की जनता का रिस्पांस ज्यादा होगा उसी को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया जायेगा| ध्यान रहे कि, केजरीवाल यह ऐलान पहले ही कर चुके हैं कि पंजाब का सीएम उम्मीदवार अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा|

भगवंत मान पर सबकी निगाहें.....

इधर, भगवंत मान को आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का सीएम उम्मीदवार माना जा रहा है| केजरीवाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जिक्र किया| केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान मुझे बहुत प्यारे हैं, छोटे भाई जैसे हैं। मैं कह रहा था कि पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाना चाहिए, लेकिन भगवंत मान ने मना कर दिया और कहा कि बंद कमरे में सीएम चेहरा तय न हो| सीएम चेहरा पंजाब के लोग तय करें| भगवंत मान ने कहा कि पार्टी और जनता मुझे जो ज़िम्मेदारी देगी मैं वो ज़िम्मेदारी पूरी करूंगा|

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी
पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनी