Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

प्रदेशवासी 'नो मास्क- नो सर्विस' को अपनाएं- अनिल विज

January 09, 2022 10:52 AM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज राज्य के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 'नो मास्क- नो सर्विस' को अपनाएं ताकि कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए हम सभी को कोविड नियमों/प्रोटोकॉल का निर्वहन करना होगा।
 
श्री विज ने आज एक ट्वीट करके कहा कि "हरियाणा के माननीय लोगों से विनम्र अनुरोध है कि कोरोना को हराने के लिए "नो मास्क-नो सर्विस" की नीति अपनाएं।
 
*कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी,अब तक 3 करोड़ 67 लाख से अधिक वैक्सीन लोगों को लगाई-विज*
 
उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी है और अब तक  3 करोड़ 67 लाख से अधिक वैक्सीन लोगों को लगाई जा चुकी है जिसमें से पहली डोज़ 2 करोड़ 14 लाख 20 हज़ार से अधिक और दूसरी डोज़ 1 करोड़ 52 लाख 82 हज़ार से अधिक वैक्सीन लोगों को लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 13937 कोविड के मामले सक्रिय है जिसमें से 10324 होम आइसोलेशन में है। इसके अलावा, ओमिक्रोन के केवल 23 मामले ऐक्टिव है जबकि ओमिक्रोन के 100 मरीज़ को डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण हालांकि तेजी से बढ़ रहा है, मगर अभी अस्पतालों में संक्रमित मरीजो की ज्यादा संख्या नहीं है।
 
*विज अब देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वयं स्वास्थ्य सेवाओं का ले रहे हैं जायजा*
 
उल्लेखनीय है कि श्री विज अब देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वयं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पिछले दिनों पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया और स्वयं चलवा कर देखा। ऐसे ही, उन्होंने गत माह फतेहाबाद में भी जाकर नागरिक अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर इत्यादि स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उनके संचालन संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 
 
*अब तक प्रदेश के सरकारी अस्पताल व मेडिकल कालेज में 84 पीएसए ऑक्सिजन प्लांट और 54 ऑक्सिजन प्लांट प्राइवेट अस्पतालों में स्थापित- विज*
 
श्री विज के अनुसार कोरोना की पिछली लहर में ऑक्सीजन की दिक्कत हुई थी। इस वजह से सभी अस्पतालों में पीएसए ऑक्सिजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था। अब तक प्रदेश के सरकारी अस्पताल व मेडिकल कालेज में 84 पीएसए ऑक्सिजन प्लांट लगाए जा चुके हैं जबकि 54 ऑक्सिजन प्लांट प्राइवेट अस्पतालों में लगे हैं। ऑक्सीजन के मामले में हरियाणा आत्मनिर्भर हो रहा है। इसके अलावा, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
 
*प्रदेश में दूसरी जिनोम सीक्वेंसिंग लैब होगी स्थापित-विज*
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के अनुसार पंचकूला में प्रदेश की दूसरी जिनोम सिक्वेंसिंग लैब स्थापित की जाएगी। पंचकूला में लैब बनने से प्रदेश के दोनों छोर पर एक-एक लैब होगी। इससे पहले रोहतक में एक लैब स्थापित की जा चुकी है। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा