Saturday, August 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार में बड़े स्तर पर किया प्रशासनिक फेरबदलदिल्ली:पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते थेदिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही रजिस्ट्रेशन होगाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाराहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखाहिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायलचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत अगर भविष्य हरियाणा में हमारी कांग्रेस सरकार आई तो हम HKRN को खत्म करेंगे:भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
National

5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान:7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, शुरुआत 10 फरवरी को यूपी से, सभी नतीजे 10 मार्च को

January 08, 2022 04:35 PM

चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सख्त प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें प्रिकॉशन डोज भी लगाई जाएगी।

5.राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश
दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश

चौथा चरण: 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेश

नतीजे: 10 मार्च

अब तक की 5 बड़ी बातें

1. कोरोना के बीच चुनाव चुनौतीपूर्ण-नए कोविड प्रोटोकॉल लागू होंगे।

2. कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे- मरीजों को पोस्टल बैलेट की सुविधा।

3. 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं।

4. एक पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250।

5. चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाई गई, बड़े राज्यों में अब 40 लाख रुपए।

राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस

1. सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।
3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।
4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।
5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी

Have something to say? Post your comment
More National News
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया सोनिया गांधी की किताब का कवर, इमोशनल मैसेज भी लिखा विशाखापत्तनम में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से होगी शुरू भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा पश्चिम बंगाल: तारापीठ के एक होटल में आग लगी, 6 लोगों की मौत मुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली जिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो, एंटी पेपर लीक बिल पर दिया मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश ,पेपर लीक के गुनहगारों को पकड़ कर जेल में डाला गया