Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

गृहमंत्री अनिल विज ने शाहबाद थाने में मारा छापा, थाने के एसएचओ सहित तीन निलंबित

January 05, 2022 05:09 PM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘इंसाफ के लिए मैं हरियाणा के लोगों को सड़कों पर धक्के नहीं खाने दूंगा और पुलिस को जनता की शिकायत पर कार्रवाई करनी पड़ेगी’। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के साथ-साथ पारदर्शिता लानी होगी और सभी अधिकारी थानों और चौंकियों में लोगों की शिकायतों का तुरंत निवारण करने के साथ-साथ इंसाफ देना सुनिश्चित करेंगे। 
कड़कड़ाती ठंड और बारिश के बीच गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज दोपहर कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद थाने में छापा मारा। थाने में दस्तावेजों की जांच के दौरान गृह मंत्री श्री विज को लोगों की कई लंबित शिकायतें मिली तो कई केसों की जांच भी पूरी नहीं मिली। थाना स्टाफ की कार्रवाई से खफा हुए गृह मंत्री श्री विज ने मौके पर ही शाहबाद थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, लगभग छह से ज्यादा केसों में इंक्वायरी लंबित होने पर उन्होंने एसआई रमेश कुमार को सस्पेंड किया जबकि एक वर्ष से पुराने दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने एएसआई सुदेश कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। 
 
*एसपी को सभी लंबित मामलों में 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देनी होगी - अनिल विज*
 
गृह मंत्री अनिल विज ने आज शाहबाद थाने पर छापा मारा और स्वयं थाने की अलमारी खोलकर फाईलों को खंगाला तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से शाहबाद थाने में लंबित केसों की रिपोर्ट तलब की। इस छापेमारी के दौरान फाईलों को जांचने के बाद यह तथ्य सामने आए कि शाहबाद थाने में कई केस 6 माह से लेकर 3 साल तक लंबित पड़े हुए है और कई केसों में नियमानुसार कार्रवाई भी नहीं की गई। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई और मौके पर मौजूद कुरुक्षेत्र जिले की पुलिस अधीक्षक अंशु सिंगला को थाने में लंबित मामलों की 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एक-एक केस की जांच करने के भी सख्त आदेश दिए।
 
*आगे भी जारी रहेगी छापेमारी-गृह मंत्री अनिल विज* 
 
 गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि लंबे समय से शाहबाद थाने में केस लंबित पड़े थे जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। कई केस ऐसे हैं जोकि दर्ज भी नहीं किए गए और जो दर्ज हैं उनमें कार्रवाई लंबित है। यह पिछले छह माह से ज्यादा पुराने केस है और करीब 33 केसों में कार्रवाई लंबित है जोकि नहीं की गई। उन्होंने बताया कि थाना स्टाफ की इस लापरवाही के लिए पूरी तरह जिम्मेवार है और इसलिए थाने के एसएचओ, सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और हरियाणा के लोगों को इंसाफ के लिए वह धक्के नहीं खाने देंगे, पुलिस को काम करना पड़ेगा’।    
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि शाहबाद थाने में कई केस 6 माह से और कई केस 2-3 साल से लंबिंत है। इस थाने से लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। जबकि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को पारदर्शी प्रणाली के साथ तुरंत न्याय मिले और थानों में लोगों को एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिकायतों का समाधान हो और शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर थानों से लौटे। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी लापरावही बरतेगा तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, डीएसपी आत्मा राम आदि उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह