Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान • हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
Haryana

गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों दिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश

January 04, 2022 01:26 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गुरूग्राम में हेलीहब बनाया जाएगा, जहां पर हेलीकॉप्टरों के लिए हेलीपोर्ट से लेकर उनके हैंगर, रिपेयर समेत अनेक एविएशन फेसिलिटी उपलब्ध होंगी। यह हेलीहब देश में अपनी तरह का ऐसा पहला हब होगा जहां पर हेलीकॉप्टरों के लिए एक ही स्थान पर उक्त सारी सुविधाएं होंगी।

डिप्टी सीएम ने यह जानकारी आज यहां अपने कार्यालय में नागरिक उड्डयन विभाग, एचएसआईआईडीसी, टॉऊन एंड कंट्री प्लांनिंग समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी।

बैठक में हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं गुरूग्राम मैट्रोपोलिटिन डिवलेपमैंट अथोरिटी गुरूग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुधीर राजपाल,एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विकास गुप्ता, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी श्री कमलेश भादु समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि गुरूग्राम में जिस स्थान पर हेलीहब बनाया जाएगा वहां से मैट्रो की सुविधा भी नजदीक होगी और नोयडा, भिवाड़ी आदि औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ाव भी सहज होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त प्रस्तावित हेलीहब बारे विस्तार से प्रोजेक्ट तैयार करें और जमीन लेने व अन्य सुविधाओं को शुरू करने में आने वाली अड़चनों को दूर कर कार्य शुरू करें।

         ज्ञात रहे श्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से राज्य में नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं और पहले से चालू परियोजनाओं में तेजी लाई जा रही है। हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डï को विस्तार से तैयार करने व डिफैंस से संबंधित अन्य परियोजनाएं आरंभ करने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों बरवाला रोड़ से वैकल्पिक मार्ग के निर्माण, मल्टीपर्पज हॉल को ढ़हाने, हवाई अड्डे की पुरानी बाउंड्री वॉल के स्थान पर नई बाउंड्री वॉल बनाने, बीपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट की शिफ्टिंग करने के बारे में निर्देश दिए गए थे। एयरपोर्ट के पास आस-पास बने शेड को हटाने, हवाई अड्डा परिसर में नए हैंगर व एप्रोन बनाने, धांसू रोड पर रनवे के निर्माण कार्य, कंस्ट्रक्शन साइट पर बिजली पोल व लाइन हटाने, 33 किलो वाट के सब स्टेशन की स्थापना, ऑब्जरवेशन होम को ढहाने, टर्मिनल तथा अन्य भवन निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बॉक्स के लिए  : --

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे भिवानी, नारनौल तथा पिंजोर हवाई पट्टी के आस-पास अतिरिक्त जमीन तलाशें ताकि एविएशन से संबंधित अन्य गतिविधियों को विस्तार रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि अथवा परियोजनाओं से क्षेत्र का विकास होने में लाभ मिलता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री