Sunday, November 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया
Chandigarh

चंडीगढ़ में सुखना लेक अब संडे को रहेगी बंद,प्रशासन ने नई गाइडलाइन के आदेश जारी किए

January 02, 2022 09:23 PM

नगर प्रशासक के सलाहकार एवं स्टेट आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन धर्मपाल ने आदेश कर कहा कि सुखना लेक पर 3 जनवरी से सुबह 5 से 9 बजे तक और सायं 6 से 8 बजे तक सोमवार से शनिवार तक किसी प्रकार की कोई वोटिंग करने की अनुमति नहीं होगी।
सुखना लेक पर केवल पैदल सैर करने की अनुमति भी कोविड प्रोटॉकाल का सख्ती से पालन करने वालों को दी जाएगी। वहीं सुखना लेक अब हर रविवार को बंद रहेगी। वहीं चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह कोविड प्रोटॉकाल का पालन नहीं करने वाले पर्यटकों का तत्काल चालान करें। किसी को भी इसमें ढील बरतने न दी जाए।
वहीं शहर में अब धीरे धीरे प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने की प्रक्रिया शुरू होती दिख रही है। कोविड के केसों की संख्या बढऩे पर शहरवासी बेखौफ बिना मास्क व  न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

कॉफी हाउसों, मैरिज पलैसों, बैंकेट हालों को 50प्रतिशत क्षमता में चलाना होगा

शहर में कोविड के मरीजों की संख्या बढऩे पर नगर प्रशासन की ओर से शहर में सुखना लेक को हर रविवार को बंद रखने के आदेश के बाद अब प्रशासन ने शहर में होटलों, कैफे, कॉफी हाउसों, खाने के स्टालों, मैरिज पलैसों, बैंकेट हालों  आदि तो खुले रहेंगे  लेकिन इसमें अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाना होगा। यानी  इन स्थलों में 50 प्रतिशत ग्राहकों को ही प्रवेश दिया जाएगा, वह भी जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाई होंगी। इसमें इन होटलों व मैरिज पलैसों आदि के स्टाफ को भी कोविड की दोनों डोज लगी होनी अनिवार्य होगी। जिसे उक्त नहीं लगी होगी उसे प्रवेश देने पर प्रतिबंध होगा। उक्त आदेश स्टेट आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व सलाहकार धर्मपाल ने जारी किये। उक्त आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जहां इन आदेशों की अवहेलना होगी उस संस्थान के प्रबंधकों एवं संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शहर में कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ता देख अब लोगों को अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में अपने रिश्तेदारों की सूची में करनी पडे़ेगी कटौती। इससे मैरिज पलैसों व होटलों के संचालकों को फिर से नुकसान होगा।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का हुआ ऐलान, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होंगे, 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा,26 दिसंबर को मतगणना होगी
सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर
चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी