Saturday, September 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौतबिहार के जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव, 6 पुलिसकर्मी घायल, 5 लोग गिरफ्तारदिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटनCM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्रएम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायताहरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरण
Haryana

ईश्वर ने मुझे जितनी भी बाकि जिंदगी दी वह आपका ऋण है और मैं आपके ऊपर वह जिंदगी लगाना चाहता हूं ‘: गृह मंत्री अनिल विज

November 21, 2021 06:10 PM
छावनी बीसी बाजार में वाल्मीकि मंदिर के समक्ष आयोजित लव-कुश विजय दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने समाज के लोगों को लव-कुश विजय दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कहा कि ‘ईश्वर ने मुझे जितनी भी बाकि जिंदगी दी है वह आपका ऋण है और मैं वह जिंदगी आपके ऊपर लगाना चाहता हूं ‘। रविवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम से पहले गृह मंत्री अनिल विज ने भगवान वाल्मीलकि मंदिर में माथा टेककर भगवान का आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम की आयोजक वाल्मीकि महापंचायत सभा हरियाणा की ओर से गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत किया गया जिसके बाद उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। 
लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में तब अच्छा लगा जब टांक साहब ने मंच से उन्हें कहा कि ‘मंत्री होंगे दूसरों के लिए, हमारे लिए तो भाई अनिल विज हैं और मैं तुम्हारा भाई अनिल विज ही हूं।‘ गृहमंत्री विज ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी जब वह बीमारी हुए उस समय लोगों ने उनके लिए हवन यज्ञ किए। उन्होंने कहा वह डॉक्टरों की दवाओं से नहीं आपकी दुआओं से ठीक हुए हैं। आज वह दोबारा आपके बीच आपकी दुआओं की वजह से हैं और जितनी भी बाकि जिंदगी बची है वो मैं आपका ऋण मानता हूं और आपके ऊपर लगाना चाहता हूं। इस दौरान गृह मंत्री ने अनिल विज ने सभा द्वारा दी गई मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा जो लाइब्रेरी की मांग दी गई है उस पर पहले से ही कार्रवाई चल रही है। लघु सचिवालय में नई लाइब्रेरी बनाई जा रही है जोकि पहले से आधुनिक होगी, यहां आधुनिक ई-लाइब्रेरी का प्रावधान होगा। लाइब्रेरी निर्माण पर ही लगभग ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा की तैयारी करने के लिए बच्चों के लिए अलग से लाइब्रेरी में व्यवस्था की जाएगी। यदि समाज के लिए अन्य लाइब्रेरी बनानी पड़े तो वह भी बनवा देंगे और पैसों की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा गृहमंत्री ने अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन सभा के पदाधिकारियों को दिया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर गृहमंत्री विज के पहुंचने पर सभा द्वारा उनका फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ‘भाई अनिल विज जिंदाबाद’ के नारे भी समाज के लोगों द्वारा लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, वाल्मीकि महापंचायत सभा के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर वेदी, उपाध्यक्ष हरि किशन टांक, नंबरदार सुरेश कुमार, वार्ड प्रधान डा. दिनेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा, महासिचव अनिल कौशल,  प्रवक्ता जोगिंद्र, बुधराम मट्टू, दिनेश जयदिया, हुक्मचंद जयदिया, सुशील राठी, ममता, आरती, ज्योति, आशा, सुनीता रानी, कांता, बलजिंद्र, सुनीता कपूर एवं समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
 
 *भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षा से लव-कुश शक्तिशाली बने* 
गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में यह दिन बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ किया, और अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े की रक्षा करने के लिए शत्रुघन को जिम्मेदारी दी गई। जब अवश्वमेघ घोड़े को लव-कुश ने पकड़कर बांध दिया तो शत्रुघन युद्ध के लिए आगे और वह लव-कुश के हाथों परास्त हो गए। इसके बद लक्ष्मण जी आये उन्हें भी पराजय देखनी पड़ी। अंत में भगवान श्रीराम आए और वह हैरान थे कि ऐसी कौन सी शक्ति धरती पर आ गई जिसने उस समय के सबसे शक्तिशाली राजा श्री रामचंद्र जी की सेना को धाराशाही कर दिया। वह हैरान थे कि ऐसी कौन सी ताकत आ गई, इससे पहले वह कुछ करते तो उन्हें बताया गया कि यह आपके ही पुत्र है जिसके बाद भगवान श्रीराम ने दोनों को गले लगाया और दोनों को अलग-अलग राज्य देकर उनका राज्यभिषेक किया। मंत्री विज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की जो शिक्षा थी वह सार्थक थी और उन्होंने बच्चों को इतना शक्तिशाली बनाया कि भगवान रामचंद्र जी को भी इस शक्ति का एहसास करना पड़ा।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एम डब्लूयु बी द्वारा दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश को 10 लाख और यमुनानगर के पत्रकार गुलाब सिंह को 40 हजार की सहायता
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*
अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरण
अनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभ
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ता
आशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी