Thursday, September 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रातः सेवा संकल्प अभियान के तहत अम्बाला शहर में आयोजित नमो मैराथन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की*अम्बाला:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान , आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर शुरू होगा 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरणअनिल विज के हाथों दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के परिवार को एम डब्लूयु बी द्वारा मिलेगा 10 लाख का बीमा लाभसवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम
Chandigarh

रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में SAI सेंटर खोलने के लिए रितिन खन्ना ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा पत्र

October 29, 2021 10:05 PM
चंडीगढ़; रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का केंद्र खोलने की मांग को लेकर आज केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रितिन खन्ना ने एक आग्रह पत्र भी सौंपा जिसमें इस बात को प्रमुखता से उठाया गया कि जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को साई केंद्र की बहुत आवश्यकता है क्योंकि ये सेंटर उत्तर भारत के युवा बैडमिंटन खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य में सहायक साबित होगा। मुलाकात के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हंसराज स्टेडियम में साई सेंटर खोलने की मांग पर केंद्रीय खेल मंत्रालय गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि रितिन खन्ना जोकि एक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, वह बैड़मिंटन खेल के विकास के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं और 2 साल में इन्होंने जो हंसराज स्टेडियम में विकास कार्य करवाए हैं वे भी काबिलेतारीफ हैं। 
 
 
रितिन खन्ना द्वारा अनुराग ठाकुर को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में हंसराज स्टेडियम में स्थापित ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्जी एकेडमी में विभिन्न आयु वर्ग के 150 से 200 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्टेडियम में हॉस्टल सुविधा भी है और बैडमिंटन हॉल में पांच सिंथेटिक कोर्ट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा स्टेडियम में स्पोट्र्स कैंटीन, जिम्नेजियम, योगा एवं एरोबिक्स सेंटर भी हैं। इसी के साथ रितिन खन्ना ने खिलाडिय़ों से जुड़ा सबसे अहम तथ्य उठाते हुए बताया कि उत्तर भारत के बहुत-से बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां के खिलाडिय़ों को पेशेवर अकादमियों में ट्रेनिंग लेने के लिए दक्षिण भारत (बेंगलुरू एवं हैदराबाद) में जाना पड़ता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 12 से 20 साल की उम्र के वे खिलाड़ी जोकि उच्च तकनीक हासिल करने के इच्छुक तो होते हैंलेकिन किसी न किसी वजह से दक्षिण भारत न जा पाने के कारण वे इस ट्रेनिंग से वंचित रह जाते हैं। दक्षिण भारत में जाकर ट्रेनिंग लेने से एक तो खिलाडिय़ों पर आर्थिक बोझ बहुत पड़ता है और दूसरा खाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। खिलाडिय़ों की पढ़ाई भी बाधित होती है। वैसे भी घर से दूर जाकर ट्रेनिंग करने से कई और बाधाएं आती हैं। इसलिए अगर जालंधर में स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सेंटर बना दिया जाए तो खिलाडिय़ों को काफी राहत मिलेगी। रितिन खन्ना ने पत्र में लिखा है कि अगर रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में साई सेंटर बनता है तो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के 10 से 20 साल आयु वर्ग के जूनियर स्तर के बैडमिंटन खिलाडिय़ों को काफी लाभ होगा और वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करने में सफल होंगे। इसलिए उनका विनम्र आग्रह है कि हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में साई सेंटर खोलने के लिए खेल मंत्रालय की तरफ से अधिकारियों की नियुक्ति करके उन्हें हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम का दौरा करवाया जाए ताकि वे यहां आकर स्टेडियम में बैडंिमंटन के विकास के लिए स्थापित ढांचे का निरीक्षण कर सकें। 
 
 
*खिलाडिय़ों को साई सेंटर से मिलने वाले लाभ*
 
-उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और अच्छी डाइट।
 
-बढिय़ा हॉस्टल सुविधा।
 
-खिलाड़ी को टूर्नामेंट खेलने के लिए आर्थिक मदद ।
 
-स्पोट्र्स किट उपलब्ध होने के साथ-साथ पढ़ाई के खर्च में सहायता।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री