Tuesday, November 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी • सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव
Haryana

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों का किया तबादला

October 12, 2021 04:09 PM

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव गीता भारती को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, हरियाणा, सहकारिता विभाग का सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव लगाया गया है।

नगर निगम, बल्लभगढ़ की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा को नगर निगम, गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में बादशाहपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतीश यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोडवेज, हिसार की महाप्रबंधक मेजर (सेवानिवृत) गायत्री अहलावत को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया गया है।

नगर निगम, गुरुग्राम की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

सहकारिता विभाग के उप सचिव सतिंद्र सिवाच को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक राजीव प्रसाद को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव सुशील कुमार-4 को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

‌जींद के जिला नगर आयुक्त संजय बिशनोई को खरखौदा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव अमन कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

खरखौदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनमोल को सोनीपत का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज