Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

कश्मीर में आंतकवाद को कुचलने के लिए सरकार भरसक कर रही है प्रयास- गृह मंत्री

October 12, 2021 02:53 PM
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस को घेरते हुए निशाने पर लिया और कहा कि ‘‘कश्मीर में आंतकवाद को कुचलने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है और कांग्रेस को बोलने का तो अधिकार भी नहीं हैं क्योंकि ये आंतकवाद कांग्रेस की ही देन है। इतने साल देश ने जो आंतकवाद झेला, वो कांग्रेस के राज में ही हुआ’’। 
उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि ‘‘अब सरकार पूरी ताकत लगाकर इन आतंकवादियों का फन कुचलने का प्रयास कर रही हैं तो इसमें आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बजाए, सबको सरकार के साथ होना चाहिए क्योंकि ये देश की सुरक्षा का मामला है’’। 
 
*सरकार निष्पक्षता से करती है कार्यवाही-विज*
 
आर्यन खान की गिरफतारी को लेकर श्री विज ने कहा कि ‘‘ये छोटी सोच का दर्शाता है कि आर्यन खान को गिरफतार किया गया है तो उसके साथ ओर लोग भी गिरफतार हुए हैं, सारे खान नहीं है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जिस-जिस के ऊपर, जो-जो आरोप साबित होता है, बिना जाने कि वो कौन से धर्म, जाति या कौन से क्षेत्र का है, सरकार कार्यवाही करती है’’। 
 
*भाजपा कार्यकाल में सब बराबर, सरकार निष्पक्षता से कार्यवाही कर रही है- विज*
 
लखीमपुर खिरी मामले में श्री विज ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसमें केन्द्र में राज्यमंत्री होते हुए भी, उनके पुत्र को गिरफतार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में 1984 में सिख दंगे हुए थे, राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता हैं तो धरती हिला ही करती है तो श्री विज ने कांग्रेस से सवाल से करते हुए कहा कि ‘‘इन्होंने किस नेता को गिरफतार किया, किसके खिलाफ कार्यवाही की, लेकिन हमारे कार्यकाल में सब बराबर है और सरकार निष्पक्षता से कार्यवाही कर रही है’’।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते