Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

निर्धारित समय पर विकास कार्य पूरे करने के लिए टाइम लाइन बनाए अधिकारी : गृह मंत्री अनिल विज

October 11, 2021 05:06 PM

हरियाणा के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री अनिल विज ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अपने निवास पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी विक्रम सिंह, नगर परिषद के प्रशासक एवं एडीसी सचिन गुप्ता सहित भाजपा के तीनों मंडलों से प्रधान महासचिवों सहित नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
सोमवार सुबह आयोजित हुई इस बैठक में गृह मंत्री श्री विज ने कहा कि विकास कार्य तय समय पर पूरे हो इसके लिए अधिकारियों को टाइम लाइन तय करनी चाहिए। विकास कार्य गुणवत्तापूर्वक तरीके से हो, अधिकारी यह भी पूरी तरह से सुनिश्चित करें। गृह मंत्री विज ने नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। अधिकारियों ने गृह मंत्री विज को विकास कार्यों की जानकारी दी। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कैंट में निकलसन रोड के सौंदर्यकरण का काम शुरु कर दिया गया है और गृह मंत्री के निर्देशों पर यह कार्य फेज वाइस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निकलसन रोड पर गीता गोपाल चौक से पहले चरण में क्रास रोड नंबर 2 तक काम शुरु किया गया है। अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी गृह मंत्री विज को दी। गृह मंत्री विज डीसी विक्रम सिंह व एडीसी सचिन गुप्ता को अलग-अलग प्रोजेक्टों की समय-समय पर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा अधिकारी मौके पर जाकर साइट पर चले रहे कार्यों को चैक करें और जहां-जहां दिक्कत आ रही हैं उसे दुरुस्त करवाया जाए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें। बैठक में नगर निगम के चीफ इंजीनियर महिपाल सिंह, नप एक्सईएन विकास धीमान, सचिव राजेश कुमार के अलावा भाजपा सदर मंडल के प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर, ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र चौहान के अलावा महासचिव बीएस बिंद्रा, अनिल कौशल, नरेंद्र राणा और श्याम सुंदर अरोड़ा मौजूद रहे।

सफाई को लेकर औचक निरीक्षण करेंगे एडीसी
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बरकरार रहे इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बैठक में कई सुझाव दिए गए जनपर गृह मंत्री ने अमल करने को कहा। उन्होंने कहा सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से की जानी चाहिए। गृहमंत्री विज ने एडीसी एवं नप प्रशासक सचिन गुप्ता को सफाई व्यवस्था को चैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां कहीं भी दिक्कत आती है उसे दूर किया जाए और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बरकरार रखा जाए। वहीं, एडीसी द्वारा अब आगामी दिनों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।

स्वच्छता ऐप पर सुनवाई के लिए अलग से टीमें बनाने के निर्देश
नगर परिषद की स्वच्छता ऐप पर सफाई संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो इसलिए अलग से टीमें गठित करने के निर्देश गृह मंत्री विज द्वारा दिए गए हैं। मंत्री विज ने कहा कि स्वच्छता ऐप पर आने वाली शिकायतों का समाधान होना चाहिए। ऐप पर आने वाली शिकायतों को निपटाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएं। अधिकारी अब क्षेत्रों का निरीक्षण कर तय करेंगे कि कहां-कहां टीमों को तैनात किया जाएगा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

 इन मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा 
- बैठक के दौरान भाजपा मंडल प्रधानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
- अलग-अलग वार्डों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
- सड़कों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
- विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न धर्मशालाओं एवं अन्य कार्यों के निर्माण को लेकर चर्चा हुई।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया