Wednesday, March 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शनहरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामीहरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गएआयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत पिछले 5 महीनों में किसी भी लाभार्थी द्वारा अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण उपचार से वंचित किए जाने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई:आरती राव आयुष्मान भारत योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आप और कांग्रेस का चुनावी-रेवड़ी बांटने की कल्चर रहा है : नायब सिंह सैनीजीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया
 
Haryana

हरियाणा: ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला तिकोना होने की संभावना

October 10, 2021 07:17 PM
चंडीगढ़ - हरियाणा के सिरसा  ज़िले की  ऐलनाबाद विधानसभा सीट,जहाँ आगामी  30 अक्टूबर  को उपचुनाव हेतु  मतदान निर्धारित है,  के लिए   8 अक्टूबर नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 26 नामांकन दाखिल किये गये हैं  जिनकी   जांच  11 अक्टूबर को होगी जबकि 13 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे.  भाजपा -जजपा के संयुक्त प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने बीते गुरूवार को नामांकन भरा था जबकि इनेलो के अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस के पवन बेनीवाल ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. मुख्य मुक़ाबला  इन तीनो के मध्य  ही है.
 
 इस विधानसभा  हलके से यह अभय का लगातार चौथा चुनाव है. इससे पहले वह इस सीट से एक उपचुनाव में और दो विधानसभा आम चुनावों  में निरंतर विजयी होकर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं.  पिछले दो चुनावो में अभय ने  बेनीवाल, जो दोनों बार  भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, को साढ़े 11 हज़ार से ऊपर वोटों से हराया था. इस बार दोनों के मध्य तीसरा चुनावी मुक़ाबला होगा.
 
 इसी बीच  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि अगर अभय चौटाला आगामी विधानसभा उपचुनाव  जीतते हैं, तो न केवल यह उनके राजनीतिक जीवन की पांचवी जीत होगी बल्कि उपचुनावों  में यह उनकी तीसरी जीत होगी. उन्होंने अपने पहला उपचुनाव मई, 2000 में सिरसा ज़िले के   रोड़ी विधानसभा हलके  से जीता था जो सीट उनके पिता और पूर्व  मुख्यमंत्री ओपी  चौटाला ने छोड़ी थी क्योंकि  उन्होंने फरवरी, 2000 विधानसभा चुनावों में नरवाना और रोड़ी दोनों सीटें  जीती थी. इसके  दस वर्ष पश्चात जनवरी, 2010 में ऐलनाबाद हलके से अभय ने  दूसरा उपचुनाव जीता जो सीट चौटाला ने छोड़ी थी क्योंकि उन्होंने   अक्टूबर, 2009 विधानसभा चुनावों में उचाना कलां और ऐलनाबाद दोनों सीटें जीती थी.
 
हेमंत ने बताया कि आज तक हरियाणा से तीन उपचुनाव जीतने का रिकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री ओपीचौटाला के नाम ही है जिन्होंने 1970 में ऐलनाबाद से, 1990 में दरबा कलां से एवं 1993 से नरवाना से उपचुनाव जीता था. हालांकि उन्होंने एक अन्य  उपचुनाव 1990  महम सीट से भी लड़ा था परन्तु चुनावी  हिंसा आदि के कारण उसे  दो बार रद्द करना पड़ा था. इस प्रकार आगामी उपचुनाव जीतकर अभय अपने पिता के 3 उपचुनाव जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे.  
 
अभय  ने हालांकि उनके जीवन का   पहला चुनाव वर्ष  1998 में राजस्थान की  हनुमानगढ़ ज़िले की संगरिया विधानसभा सीट से लड़ा था हालांकि  वह उस चुनाव में सफल नहीं हो पाए थे.  हरियाणा में पहली  हुड्डा सरकार के दौरान अभय जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन भी रहे थे.
 
 हेमंत ने  बताया कि अभय  के सत्यापित  ट्विटर हैंडल पर उनकी जन्मतिथि 14 फरवरी 1963 है जिसके अनुसार उनकी आयु 58 वर्ष 8 महीने बनती है.  ऐलनाबाद उपचुनाव में ताज़ा दायर हलफनामे में उनकी आयु  लगभग 58 वर्ष दर्शायी  गयी  है.  
बहरहाल,  ऐलनाबाद उपचुनाव में  भाजपा-जजपा के संयुक्त उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के तौर पर नवंबर, 2015 में कैंब्रिज अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा में जीसीई ए.एस और ए लेवल पूरा किया   दर्शाया है.  रोचक बात  है की दो वर्ष पूर्व अक्टूबर, 2019 विधानसभा चुनावों में गोबिंद के सगे भाई और सिरसा सीट से हलोपा के टिकट पर जीत विधायक बने   गोपाल कांडा ने भी उनकी  शैक्षणिक योग्यता बिलकुल यही दर्शायी थी. अब यह संयोग ही है कि दोनों भाइयों ने एक ही वर्ष और एक ही महीने में एक साथ उक्त योग्यता हासिल की. अभय ने अपनी योग्यता मेट्रिक (दसवीं ) जबकि बेनीवाल ने बीए दर्शायी है.
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत पिछले 5 महीनों में किसी भी लाभार्थी द्वारा अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण उपचार से वंचित किए जाने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई:आरती राव आयुष्मान भारत योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आप और कांग्रेस का चुनावी-रेवड़ी बांटने की कल्चर रहा है : नायब सिंह सैनी जीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से लाभार्थियों को भेजे 1884 करोड़ रूपए
स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का असामयिक निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी