Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Haryana

पंजोखरा साहिब गांववासियों से बोले गृहमंत्री अनिल विज, ‘मैं तुम्हारी दुआओं की बदौलत ही ठीक हुआ हूं’

October 10, 2021 06:19 PM

मैं तुम्हारी दुआओं की बदौलत ही बिल्कुल ठीक हुआ हूं और तुम्हारी दुआओं से ही मैं ठीक हुआ हूं।’ यह बात हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार अपने आवास पर पहुंचे गांव पंजोखरा साहिब के सैकड़ों निवासियों के समक्ष कही। गांव में स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर समिति सदस्यों के अलावा गांव की महिलाओं सहित 250 से ज्यादा लोगों ने गृह मंत्री के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर पहुंच उनका आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री द्वारा ठाकुर द्वारा मंदिर में हॉल के निर्माण व भगवान परशुराम गौशाला खतौली के लिए लाखों रुपए की राशि जारी की थी और इस राशि से निर्माण कार्य पूरे होने पर ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। श्री ठाकुरद्वारा मंदिर समिति व ग्रामीणों की ओर से गृहमंत्री विज को इसी दौरान ज्ञापन सौंप गांव के रामतलाई सरोवर में सफाई व चार दिवारी करने की मांग रखी गई। इसपर गृहमंत्री विज ने तुरंत 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। मंत्री विज की इस घोषणा से गदगद हुए गांव पंजोखरा साहिब के निवासियों ने गृहमंत्री के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। गांववासियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज की बदौलत ही गांव में अब तक इतने विकास कार्य हो चुके हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।
ठाकुर द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारियों की अगुवाई में रविवार पंजोखरा साहिब गांव से सैकड़ों लोग ट्रेक्टर-ट्रालियों, गाडि़यों व बाइकों पर गृहमंत्री अनिल विज के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर रविवार दोपहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व में श्री ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से मंदिर के कीर्तन व लंगर हॉल के निर्माण की मांग रखी गई थी जिसपर मंत्री विज की ओर से लाखों रुपए की राशि जारी की थी। इसी राशि से मंदिर में बड़ा हॉल बनकर तैयार हुआ है। वहीं भगवान परशुराम गौशाला खतौली के लिए भी मंत्री विज की ओर से कुल 10 लाख की राशि जारी की गई थी जिससे गौशाला में शैड, बाउंडरी वॉल, चारा व अन्य जरुरी इंतजाम किए गए थे। मंत्री विज के आवास पर पहुंचे मंदिर समिति के अध्यक्ष शशि शर्मा, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष देवीलाल शर्मा के अलावा गांव से आए राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा, तरसेमचंद, नरेंद्र, राकेश, राम निवास, रविकांत, देवराज, ईश्वरचंद, राधा शर्मा, स्नेहलता, सीता देवी, पूजा कांता, सोनिका, संतोष, रजनी, सपना, रिद्धिमा, पूजा सहित सहित गांव की कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

 राम तलाई सरोवर में सफाई की मांग को उठाया
गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष श्री ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के प्रधान शशि शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि गांव में रामतलाई सरोवर अब एक गंदे तालाब में तब्दील हो चुका है। उन्होंने मंत्री विज को बताया कि इस तालाब में गांव का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। सरोवर को आस्था का प्रतीक बताते हुए गांववासियों ने इस सरोवर की सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा यहां चार दिवारी कराने की मांग को भी उठाया गया। गृहमंत्री विज ने ग्रामीणों की मांग पर 20 लाख रुपए जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा समिति की ओर से अन्य मांगें भी रखी गई जिन्हें मंत्री विज ने पूरा करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे