Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

लोक परंपरा के वाहक बने मनोहर,कराई सांझी प्रतियोगिता - गजेंद्र फौगाट

October 08, 2021 11:27 PM
प्रदेश की लोक परंपरा को संजोए रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं । इसी श्रृंखला में प्रदेश में लोक परंपरा के प्रोत्साहन करने वाले उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं ।
      यह बात मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष प्रचार) व हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट ने कही । वे आज लाखन माजरा समीप गांव डिघाना में नौ दिवसीय सांझी उत्सव के शुभारम्भ करने पश्चयात बोल रहे थे।  इस अवसर पर सांझी प्रतियोगिता उत्सव के आयोजक रवि शंकर शर्मा ने उनका स्वागत किया ।
          कार्यक्रम में बोलते हुए गजेंद्र फोगाट ने बताया कि प्रदेश की लोक परंपरा सांझी एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो आसोज माह के चांदन पक्ष में मनाई जाती है । इसके पीछे परिवार की समृद्धि व नवरात्रों के दौरान बदलते हुए मौसम के साथ सामंजस्य  स्थापित करना है। उन्होंने बताया किसान गांव के जोहड़ से छांटी मिट्टी गोबर,धागे,कोयला,गेरू व अन्य कृषि जीवन से जुड़ी वस्तुओं के सहयोग से  सजाई जाती है ।
          फौगाट ने बताया कि यह नवरात्रों के पहले दिन व श्राद्धों के समापन से शुरू होकर दशहरे तक कभी भी बनाई जा सकती है ।दशहरे पर इसे प्रवाहित कर दिया जाता है ।  ये सांझी संयुक्त परिवार की पवित्रता व रिश्तो की गरिमा बनाए रखने का भी प्रतीक है। इसके अलावा सांझी महिलाओं के साज सज्जा, उनके आभूषण व लोक परंपरागत पहनावे का भी प्रतीक है ।हरियाणा का लोक पहनावा खारा,अंगिया व गाती है जो कि अब नई पीढ़ी भूल चुकी है व दामण चूनड़ी को लोग पहनावा मानती है। सांझी में खारा,अंगिया गाती को ही दर्शाया जाता है ।
              गजेन्द्र ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा कला परिषद सांग उत्सव,रागनी उत्सव, पेंटिंग प्रतियोगिताएं व अन्य कलाओं के संपूर्ण विकास के लिए जगह-जगह आयोजन करवा रही है । इसी के अंतर्गत जिला स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता पूर्ण हो चुकी है । जिसमें प्रदेश के हजारों स्कूलों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है । इस प्रतियोगिता का विषय मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं रखा गया था जिस पर बच्चों ने मेरा पानी मेरी विरासत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पराली समाधान योजना, शिक्षित पंचायतें, ग्रामीण विकास की योजनाएं, खेलों की योजनाएं व परिवार पहचान पत्र समेत अनेकों ऐसी योजनाओं पर पेंटिंग बनाई हैं जिससे जन जन का कल्याण हो रहा  । इस प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय उत्सव नवंबर माह में मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को  मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे ।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया