Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

राहुल गांधी रोज सुबह उठकर दे रहे देश के खिलाफ बयान : गृह मंत्री अनिल विज

October 08, 2021 05:34 PM
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने शुक्रवार विपक्षी  पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि राहुल गांधी रोज सुबह उठकर देश के खिलाफ कोई न कोई ब्यान दे रहे हैं। लखीमपुर में सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुद्दा विहीन पार्टियां है अब यह दल देश में शांति को भंग करना चाहते हैं। सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू ने उलटा चश्मा पहना हुआ है। वहीं, ड्रेस कोड के बारे में बोलते हुए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने यह आदेश दिए है कि सभी मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर आए। 
 
 *बाइट --* राहुल गांधी राहुल गांधी द्वारा दिए ब्यान कि सरकार की हर कोशिश के बाद भी कश्मीर में शांति बहाल नहीं कर पाई इस पर कटाक्ष करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछले काफी समय से सारा देश देख रहा है कि राहुल गांधी ने रोज सुबह उठ कर देश के खिलाफ कोई ना कोई बयान जारी करना होता है। उन्होंने कहा कि लगता है उन्होंने अपना कुछ सीक्रेट एजेंडा बना रखा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 खत्म करने पर कश्मीर में बहुत फर्क पड़ा है और जो आतंकवादी घटनाएं हो रही है उन पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। 
 
 *सिद्धू ने उलटा चश्मा पहना हुआ है : विज* 
बाइट -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा दिए ब्यान कि सियासत को लहू पीने की लत है वरना मुल्क में सब ठीक है इस पर गृह मंत्री विज ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर पलटवार करते हुए कि कहा कि देश में सब कुछ ठीक चल रहा है केवल सिद्धू के उल्टा चश्मा लगा हुआ है। वही लखीमपुर में सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह जो विपक्ष पार्टी है यह मुद्दा विहीन पार्टियां है, अब यह दल देश में शांति को भंग करना चाहते हैं। लखीमपुर में जो भी घटना हुई है सरकार ने उसका संज्ञान लिया है और उसकी ज्यूडिशरी इंक्वारी मार्क कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी लेकिन मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों को भड़काना चाहता है। उसपर राजनीति करना चाहता है उसपर खेलना चाहता है देश की जनता इनकी सच्चाई को पहचान चुकी है इसीलिए वह अब इनकी बातों में नहीं आती।
 *
 *डूबती किश्ती को बचा रहे हुडा : विज** 
 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान दिए ब्यान कि वह अब जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे इसपर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री विज ने कहा कि अब हुड्डा भी अपनी डूबती हुई किश्ती को बचाकर रखना चाहता है। अब उनके एमएलए भी उनके खिलाफ बोलने लगे हैं उनके खिलाफ लिख कर दे रहे हैं, उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी उनको कोई महत्व नहीं दे रही है, ऐसे में वह किसी प्रकार से अपने आप को जिंदा रखने के लिए वह लोगों के बीच जाने की बात कह रहे हैं।
------------------
 *यूनिफार्म में आए मेडिकल स्टाफ* 
वहीं डॉक्टरों के ड्रेस कोड के बारे में बोलते हुए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने यह आदेश दिए है कि सभी मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपनी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर आए। 
---------------------------------- 
 *नारायणगढ़ में विवाद की जांच डीएसपी को* 
गुरुवार अम्बाला जिले के नारायणगढ़ में किसानों और सांसद नायब सैनी के बीच हुए विवाद के बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने दोनों पक्षों की ओर से रपट दर्ज कर ली है और इस मामले में डीएसपी को इंक्वायरी मार्क कर दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर