Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की औऱ लिया माता रानी का आशीर्वाद

October 08, 2021 10:35 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अश्विन नवरात्र के दूसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मनोकामना की। उन्होंने यज्ञशाला में आयोजित हवन में आहूति डाली और लगभग 4 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1991 से माता मनसा देवी, पंचकूला व काली माता मंदिर, कालका का अधिग्रहण किया गया है, तब से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बने माता मनसा देवी मंदिर से पटियाला मंदिर तक जोड़ने वाले मेन कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उन्होंने श्री वाटिका पार्किंग का भी लोकार्पण किया, जिस पर 2 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस पार्किंग में श्रद्धालुओं को वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पिंजौर और कालका में काली माता मंदिर के शक्ति स्तम्भ का भी लोकार्पण किया। इनके निर्माण पर 22.65 लाख रुपये लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों के विकास के लिए नए-नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा रही है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन करने से हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। साल में दो बार लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को लेकर हरियाणा सरकार और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड प्रतिबद्ध है।
फसलों की होगी स्पेशल गिरदावरी
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि बारिश की वजह से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश दे दिए हैं। गिरदावरी के बाद किसानों की खराब फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कुछ जगह फसल की खरीद भी प्रभावित हुई है। सरकार ने खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त करने के आदेश भी दे दिए हैं।  
मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना से छोटे किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना बेहद लाभकारी है। इस योजना से अत्यंत गरीब परिवार के घर तक सरकार सीधे पहुंचेगी और उसे योजना का लाभ देकर उसका आर्थिक विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे किसानों व मजदूरों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा और सरकार के अंत्योदय के विकास का सपना पूरा होगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का उद्देश्य
श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें माता मनसा देवी शक्तिपीठ में आभास हुआ कि माता रानी हम सब की सुरक्षा करेंगी इसीलिए वे अपने उस बयान को वापिस लेते हैं जिसमें उन्होंने ज़रूरत होने पर आत्मरक्षा की अपील की थी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने माता मनसा देवी से देश-प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह