Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी को भी पीएम केयर फंड से स्थापित 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली- सहकारिता मंत्री

October 07, 2021 06:54 PM

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि ऑक्सीजन के मामले में जिला रेवाड़ी धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसी कड़ी में जिला रेवाड़ी में 500 एलपीएम तथा कोसली व बावल में 250-250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने के बाद आज नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को भी पीएम केयर फंड से स्थापित 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है। 

        उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड से वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया है। इसी दिशा में नागरिक अस्पताल, रेवाडी में स्थापित किए गए आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कॉर्पाेरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह भी वर्चुअल माध्यम से जुडे़।

        सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए रेवाड़ी जिला तैयार व सक्षम है। जिला के 4 राजकीय अस्पतालों में 40 एमटी ऑक्सीजन के प्लांट कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, सरकारी अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज क्षमता

6.5 एमटी है। जिले में सरकारी अस्पतालों में वर्तमान में 33 वेंटिलेटर, 392 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 111 बाईपेप्स के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर 435-बी टाईप, ऑक्सीजन सिलेंडर 254-डी टाईप की सुविधा उपलब्ध है।

डा. बनवारी लाल ने कहा कि रेवाड़ी में टीकाकरण के तहत 91 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है तथा शीघ्र ही शतप्रतिशत लोगों को कवर कर लिया जाएगा।

        सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए हम सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए और कोरोना गाईडलाइन की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहर के सीजन को मद्देनजर रखते हुए लोग भीड़-भाड़ में जाने से बचें तथा मास्क, दो गज की दूरी, सैनिटाईजेशन का प्रयोग कर अपने आप को सुरक्षित रखें।

        इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का उत्तराखंड से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे सभी ने देखा व सुना।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर