Thursday, March 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने गैर-संचारी रोगों के खिलाफ तेज किए कदम: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावमुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वादहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 23 आईएएस अधिकारियों के तबादलेराहुल गांधी की नागरिकता विवाद याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में आज सुनवाई2026 उपचुनाव: गोवा-नागालैंड-त्रिपुरा-कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारीतमिलनाडु चुनाव: AIADMK नेता केटी राजेंद्र ने TVK संग गठबंधन की अकटलों को खारिज कियाअनिल अंबानी 19 और 20 मार्च को दिल्ली में CBI के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगेचंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्याः जिम से निकलकर गाड़ी में बैठते ही हमलावरों ने फायरिंग की; सीट पर लुढ़की लाश
 
Haryana

अब तक शुरू नहीं हुई धान की सुचारू खरीद, मंडियों में मारे-मारे फिर रहे हैं किसान- हुड्डा

October 06, 2021 05:22 PM
प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार जानबूझकर धान, बाजरा और अन्य फसलों की खरीद का दिखावा मात्र कर रही। ऐसा लगता है, मानो सरकार एमएसपी से धीरे धीरे अपना हाथ खींचकर किसान को बाजार के हवाले करना चाहती है। हरियाणा की गठबंधन सरकार के सारे फैसले पूरी तरह किसान विरोधी साबित हुए है। क्योंकि, हरियाणा के किसान, आढ़ती व कमेरे पर रोज रोज नये नियम लादकर परेशान किया जा रहा है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा ने कहा कि सरकार की तरफ से बार-बार तारीख बदले जाने और आखिरकार 3 तारीख से सरकारी खरीद की बात कहने के बावजूद किसान आज मंडियों में मारे-मारे फिर रहे हैं। अब तक करीब 28 लाख क्विंटल धान आज मंडियों में पहुँच कर पड़ा हुआ है। लेकिन, प्रदेश की किसी भी मंडी में सुचारू रूप से खरीद शुरू नहीं हुई है। प्रदेश की मंडियां धान से अटी पड़ी है। यहां तक कि धान की ढेरियाँ लगते-लगते मंडी के बाहर सड़कों तक आ गई हैं। किसानों को मंडी लाई हुई फसल या तो प्राइवेट एजेंसीज को कम रेट पर बेचनी पड़ रही है या वापिस घर ले जानी पड़ रही। जिसके कारण उनपर किराए की दोहरी मार पड़ रही है।
 
हुड्डा ने कहा कि धान ही नहीं, बाजरा के किसानों के साथ भी सरकार ऐसा ही खिलवाड़ कर रही है। आज बाजरा का मार्केट रेट 900 से 1200 के बीच झूल रहा है। अगर इसमें सरकार द्वारा घोषित भावांतर भरपाई योजना के ₹600 भी जोड़ लिए जाएं तो भी किसानों को ₹350 से लेकर ₹650 प्रति क्विंटल तक का घाटा उठाना पड़ रहा है। अब तो खुद सरकार के विधायक भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर किसानों को एमएसपी देने की मांग कर रहे हैं। फिर भी सरकार किसानों की अनदेखी करने पर लगी हुई है। 
 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर पोर्टल, रजिस्ट्रेशन, शेड्यूलिंग और गत वर्ष के 33 क्विंटल खरीद को कम करके 25 क्विंटल प्रति एकड़ की कैपिंग जैसी फालतू की शर्तें थोपी जा रही हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को परेशान करने वाली ऐसी कोई व्यवस्था या शर्त नहीं थी। तब मंडी में पहुंचने वाले हर एक किसान से एक-एक दाने की फसल खरीदी जाती थी और साथ की साथ पेमेंट की जाती थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने खरीद प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया है कि किसानों के लिए फसल बेच पाना मुश्किल हो रहा है। पहले तो सरकार जानबूझकर खरीद में देरी करती है, फिर उसके बाद उठान में देरी की जाती है और उसकी वजह से किसानों की पेमेंट भी देरी से होती है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने 3 तारीख को प्रदेश की कई मंडियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को देखा था। आज भी मंडी में अपनी धान लेकर बैठे किसानों को बारिश का डर सता रहा है। इतने दिनों से फसल पड़ी रहने की वजह से दाना भी काला पड़ना शुरू हो गया है। इन सबके लिए सरकार की लेटलतीफी जिम्मेदार है। और इसका पूरा खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ेगा। नमी और दाना खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें फसल का कम रेट दिया जाएगा। यह किसानों के साथ अन्याय है। हुड्डा ने सरकार से फसल की जल्द और सुचारू खरीद करने और मानक नमी की मात्रा को बढ़ाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने पिछले दिनों बारिश और आंधी की वजह से खराब हुई धान, कपास, नरमा, ग्वार, तिल, मूंगफली और सब्जी के मुआवजे के वितरण की मांग भी दोहराई।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने गैर-संचारी रोगों के खिलाफ तेज किए कदम: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन, लिया आशीर्वाद हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च एवं गरिमामयी मंच: रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज चार विधेयक पुरःस्थापित किए गए
विपक्ष के आरोप तथ्यहीन, हरियाणा की वित्तीय स्थिति मजबूत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विपक्ष कर्ज के गलत आंकड़े देकर जनता को कर रहा गुमराह — मुख्यमंत्री
तीन दशक पुराने हरियाणा टेलीकॉम लिमिटेड से संबंधित विषय का कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया समाधान — मुख्यमंत्री सदन से कांग्रेस के वॉकआउट पर मुख्यमंत्री का तंज, बोले— विपक्ष गैर जिम्मेदार हरियाणा की ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी जल्द पानीपत में स्थापित की जा रही देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना