Friday, September 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी • महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू • हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित • पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार • एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी • केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह • किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

गृहमंत्री विज ने स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर सरबजोत को पदक पहनाकर सम्मानित किया

October 06, 2021 05:13 PM

हरियाणा के गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में शूटिंग अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मौजूद है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए अम्बाला का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने पेरु में हुए विश्व जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले अम्बाला के शूटर सरबजोत सिंह को बधाई दी और उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में भी जोरदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
श्री विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में विश्व स्तर पर खेल सुविधाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाडि़यों को अभ्यास में किसी तरह की कोई दिक्कत व परेशानी न रहे। आगामी समय में छावनी में करोड़ों रुपए की लागत से फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनकर तैयार होगाए जिसका निर्माण अंतिम चरणों में है और इसके अलावा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल भी जल्द तैयार होगा। स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक का भी प्रावधान किया जाएगा जिससे एथलीटों को अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इसी तरह बाक्सिंग का नया हाल भी जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने बताया अब तक करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण हो चुका है जबकि बैडमिंटन हाल भी बनवाया जा चुका है। दोनों खेल के खिलाडियों को यहां अभ्यास की आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडि़यों को ठहरने की भी सुविधा मिल सकेए इसके लिए कैंट में फुटबाल स्टेडियम के समक्ष स्पोर्टस होस्टल का निर्माण कार्य भी पूरा कराया जा चुका है।  

 गृह मंत्री विज की बदौलत शूटिंग की बेहतर सुविधा अम्बाला में
स्वर्ण पदक जीतकर लौटे शूटर सरबजोत सिंह ने कहा कि अम्बाला छावनी में अभ्यास की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की वजह से ही वह विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सका है। वहीं, सरबजोत सिंह के कोच अभिषेक राणा ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज की बदौलत ही फीनिक्स क्लब में शूटिंग अकादमी की स्थापना हो सकी है। आज इस शूटिंग अकादमी में दर्जनों खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अम्बाला से दो खिलाडि़यों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

 हुडा में विकास के लिए 8 करोड़ की राशि मंजूर करवाने पर गृहमंत्री अनिल विज का आभार
 जताया कैंट में हुडा सेक्टर 33 व 34 में विकास कार्यों के लिए गृहमंत्री अनिल विज द्वारा 8 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने पर क्षेत्रवासियों ने गृहमंत्री विज का आभार जताया। गृहमंत्री विज के निवास पर पहुंचे हुडा सेक्टर वासी श्याम सुंदर, प्रदीप शर्मा, विभोर दत्ता, अशोक कुमार एवं अन्य ने कहा कि मंत्री विज के प्रयासों से अब क्षेत्र में टाउन पार्क का नवीनिकरण, रोड मरम्मत व चौड़ीकरण, कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य हो सकेंगे। उन्होंने कहा विकास कार्य होने से क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह
किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील: श्याम सिंह राणा