Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

गरीब परिवारों की बनाएं सूची ताकि वास्तविक लोगों को मिले योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल

October 05, 2021 04:29 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि हर कार्यकर्ता अपने आसपास के 10-10 गरीब परिवारों  की सूची तैयार करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभपात्र परिवारों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा के ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर रहे थे।
इस मौके पर सांसद श्री नायब सिंह, पूर्व मंत्री श्री कर्णदेव कम्बोज, यमुनानगर के मेयर श्री मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन रमेश कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हर कार्यकर्ता वास्तविक गरीब परिवारों की संस्तुति करें ताकि किसी भी कारण से सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े व्यक्ति का उत्थान हो। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की पहचान के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस सर्वे में सकारात्मक सहयोग करने की अपील की।  

पिछड़ा वर्ग कुशल कारीगर का द्योतक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का समाज कुशल कारीगर का द्योतक है। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताआें की एक मांग पर कहा कि हरियाणा सरकार ने पहले ही कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि कौशल प्रशिक्षण के बाद युवा अपना रोजगार शुरु कर सकें।

ग्राम दर्शन पोर्टल पर उठाएं गांव की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान कार्यकर्ता के प्रश्न पर कहा कि गांवों की किसी भी प्रकार की समस्या और विकास कार्यो के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर दर्ज करें। इस पोर्टल पर संबंधित वार्ड की दर्ज शिकायत एवं सुझाव पर संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तावित करने के साथ ही उस पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर शहरों में विकास कार्य करवाने के लिए नगर दर्शन बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है।

हर वर्ष दो बार ड्रोन मैपिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फसलों का सर्वे साल में दो बार ड्रोन मैपिंग से करवाया जाएगा। इसके लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा का गठन किया गया है। इस सर्वे के माध्यम से प्रदेश की हर एकड़ में रबी और खरीफ फसलों का सही डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा।

जन जन तक पहुंचाए सरकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को मिले इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इसके लिए भाजपा कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।  

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया