Wednesday, August 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
रोहतक कोर्ट का फैसला पूर्व विधायक बाली पहलवान मर्डर केस में दोषीनागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणापेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्रीतालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडास्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देशहरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात
Chandigarh

जीआई डिसआॅर्डर के संपूर्ण प्रबंधन में कारगर है एडवांस्ड एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड

August 31, 2021 03:19 PM
चंडीगढ़:हाल के वर्षों में एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं से कई बड़े लाभ मिले हैं और गैस्ट्रो—इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (जीआई ट्रैक्ट) संबंधी कई डिसआॅर्डर के इलाज के लिए एडवांस्ड और न्यूनतम शल्यक्रिया की राह आसान हुई है। एक कारगर साधन के तौर पर एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (ईयूएस) ने विभिन्न प्रकार के जीआई ट्रैक्ट डिसआॅर्डर से पीड़ित मरीजों के इलाज में अनुकरणीय बदलाव ला दिया है। 
 
ईयूएस के दौरान भोजन नली, पेट, आंत के ऊपरी हिस्से और बड़ी आंत के निचला हिस्से के आसपास वाली जगहों का अध्ययन किया जाता है। गॉल ब्लाडर, पित्त वाहिनी, पेनक्रियाज के डिसआॅर्डर और लिम्फ नोड बढ़ने से पीड़ितों को इस प्रक्रिया का लाभ मिल सकता है। 
 
मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, साकेत नई दिल्ली में गैस्ट्रोइंटरोलॉजी के निदेशक और प्रमुख डॉ. विवेक सिंगला ने कहा, 'कम से कम 8 घंटे तक मरीज को उपवास पर रहने के बाद बेहोश कर एंडोस्कोपिक अल्ट्रासोनोग्राफी की जाती है ताकि यह दर्दरहित प्रक्रिया बन सके। यदि टिश्यू सैंपलिंग की जरूरत पड़ती है तो डॉक्टर से चर्चा कर खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन भी रोक देना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर टिश्यू सैंपल लिया जाता है और अब नई प्रकार की सुइयों की मदद से इस प्रक्रिया के तहत बायोप्सी भी कराई जा सकती है। पीलिया, बुखार, पेनक्रियाटिक पैथोलॉजी, कैंसर के दर्द का कारण जानने और जीआई ट्रैक्ट कैंसर के कारण उल्टी तथा पीलिया का इलाज अब इस न्यूनतम शल्यक्रिया से बिल्कुल संभव हो गया है।'
 
इस आविष्कार का मकसद बेहतर और न्यूनतम शल्यक्रिया के जरिये विभिन्न रोगों के इलाज में बदलाव लाना है क्योंकि ईयूएस के इस्तेमाल से त्वचा में कट लगाए बिना विभिन्न डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक प्रक्रियाएं संपन्न की जाती हैं।  जीआई ट्रैक्ट के अंदर का अल्ट्रासाउंड करते हुए ईयूएस एंडोस्कोप की नोक पर कैमरे के जरिये मिनिएचर अल्ट्रासाउंड किया जाता है जिससे उच्च क्वालिटी और बारीक जानकारी वाली तस्वीरें पाने में मदद मिलती है।
 
उन्होंने कहा, 'शुरुआती दौर में परंपरागत तकनीकों के कारण मरीज की बहुत सारी स्थितियां पता नहीं चल पाती थीं। ईयूएस से इस चरण में भी उच्च स्तरीय जानकारी मिल जाती है और कई तरह की बीमारियों पर काबू पाने के तौर—तरीके बदल जाते हैं जिससे शुरुआती चरण की डायग्नोसिस और इलाज संभव हो जाता है।'
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री