Wednesday, September 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई ,हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय नारी किसी भी मैदान पर नया इतिहास लिखने में सक्षम, हरियाणा (रोहतक) की शेफाली वर्मा भी है भारतीय टीम का हिस्साहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, यश गर्ग को हारट्रोन और मनीराम शर्मा को HPGCL की अतिरिक्त जिम्मेदारीपंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचौनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई ,वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानेंपीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करनाहरियाणा में 7 IPS और 39 HPS अफसरों का ट्रांसफर, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 4 जिलों में नए DCPदिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत
Chandigarh

प्रथम टेस्ट प्रेप 1 अगस्त 21 को ऑल इंडिया आईपीएमएटी मॉक टेस्ट आयोजित करेगी

July 29, 2021 04:03 PM
चंडीगढ़ - बारहवीं के बाद कैरियर चुनने के तौर पर आईआईएम इंदौर में पांच साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (आईपीएम) के लिए बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए देश की पहली प्रसिद्ध कोचिंग संस्था प्रथम टेस्ट प्रेप 1 अगस्त 21 को आॅल—इंडिया मॉक टेस्ट आयोजित करने जा रही है। 
परीक्षा की वास्तविक पद्धति पर आधारित इस मॉक टेस्ट को विशेषज्ञों के पैनल द्वारा गहन विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है जो अब छात्रों के बीच पसंदीदा परख परीक्षा बन गई है। 

देश में सबसे सफल प्रोग्रामों में शुमार आईपीएम—आईआईएम इंदौर एक खास और अपनी तरह का अनोखा कोर्स है। हर साल आईआईएम इंदौर प्रबंधन में अपने पांच साल के प्रोग्राम में दाखिले के लिए आईपीएमटी का आयोजन करती है। पांच साल का यह प्रोग्राम प्रबंधन दक्षता हासिल करने के लिए पर्याप्त अवसर तथा समय देता है जो इसी संस्थान के दो वर्षीय पोस्ट—ग्रैजुएशन डिप्लोमा प्रोग्राम में नहीं मिल पाता है। यह कोर्स छात्रों को कोर्स के बेसिक को अच्छी तरह समझने और अपनी पसंद के विशिष्टता के क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने में मदद करता है। 

वास्तविक परीक्षा के लिए निर्धारित समय सीमा के तहत आयोजित होने वाला यह मॉक टेस्ट सफलता का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। विशेषज्ञों द्वारा तैयार इस मॉक परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण न सिर्फ परीक्षा की पद्धति समझने, गलत जवाब देने वाले को सही जवाब पाने में मदद करती है बल्कि छात्रों को अपना कमजोर पक्ष सुधारने और मजबूत करने में भी मदद करती है। मॉक टेस्ट के बाद एक परफॉर्मेंस रिपोर्ट दी जाती है और बताया जाता है कि छात्रों की तैयारी अपने समकक्षों की तुलना में कितनी है जिससे वास्तविक प्रतियोगी परीक्षा के दौरान वह आगे रह पाते हैं। 

प्रथम टेस्ट प्रेप के निदेशक अंकित कपूर ने कहा, 'शुरुआती मैनेजमेंट कोर्स में संपूर्ण विकास के जरिये छात्रों को इस क्षेत्र की समस्त जानकारी पाने और विकसित करने में मदद मिलती है, इसलिए यह मॉक टेस्ट आईपीएमएटी की तैयारी करने और विजेता बनकर उभरने के लिए बेहतर शुरुआत देगा। मॉक टेस्ट में शामिल होने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को 5000 रुपये की नकद राशि और पूरे साल के कोर्स के दौरान वसूली जाने वाली फीस का आधा हिस्सा माफ कर दिया जाएगा। मॉक टेस्ट में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिरिक्त प्रैक्टिस मैटेरियल भी दिए जाएंगे।'

इच्छुक छात्र नीचे दी गई साइट पर लॉगिन करते हुए 30 जुलाई 21 की शाम पांच बजे से पहले नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री