Thursday, October 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू • नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा • उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
Chandigarh

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के काफिले पर किसानों ने हमला किया

July 17, 2021 04:10 PM
शनिवार दोपहर के समय हुई इस घटना के दौरान चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ईंट, डंडों और पत्थरों से हमला कर भाजपा नेताओं की गाड़ियों को तोड़ दिया 
 
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में शनिवार को हंगामा किया। मोटर मार्केट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, चंडीगढ़ के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन सहित मंडल अध्यक्ष अभि भसीन की की गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान तथाकथित किसानों ने काफी देर तक मेयर सहित दूसरे भाजपा नेताओं के काफिले को घेर कर रखा। मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मेयर सहित अन्य नेताओं को निकाला। इस दौरान एसपी साउथ श्रुति अरोड़ा, सेक्टर 49 थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद थी।जानकारी के अनुसार मार्च 2021 में सेक्टर 48 की मोटर मार्केट में एक अतिक्रमण हटाओ ड्राइव चलाई गई थी। इसमें चंडीगढ़ भाजाप और नगर निगम की तरफ से मार्केट एसोसिएशन को काफी मदद दी गई थी। इसी उपल्क्ष में मार्केट एसोसिएशन की तरफ से शनिवार दोपहर को मेयर सहित अन्य भाजपा नेताओं को धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।चंडीगढ़ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अभि भसीन ने बताया कि मार्केट एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम का समय 10:00 बजे निर्धारित किया गया था। सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होकर 1 घंटे तक चलने के बाद 12:00 बजे खत्म हुआ। इस दौरान सब कुछ अच्छा चल रहा था और माहौल शांत था। थोड़ी ही देर में तकरीबन 400 तथाकथित किसानों ने लाठी-डंडे और पत्थर लेकर संजय टंडन, मेरे रविकांत सहित उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर हमला भी कर दिया। इसमें मैहर की गाड़ी सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है जबकि संजय टंडन की गाड़ी के आगे पीछे वाले शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री