Friday, April 26, 2024
Follow us on
Chandigarh

चंडीगढ़ के विष्णु महाराज जी सर्वसम्मति से श्री चैतन्य गौडीया मठ समूह के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

July 04, 2021 11:08 PM

चंडीगढ़: गौड़ीय मठ, चंडीगढ़ के श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज कोलकाता स्थित मुख्यालय में सर्वसम्मति से गवर्निंग बॉडी मीटिंग में प्रेसिडेंट आचार्य का चयन कर लिया गया। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, चंडीगढ़ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण मठ के पूर्व आचार्य श्री भागवत महाराज जी के शरीर छोड़ने के उपरांत रिक्त हुए स्थान पर आज विष्णु महाराज जी को बहुत ही हर्षोल्लास एवं ध्वनि मत से आचार्य प्रेसिडेंट नियुक्त कर दिया। विष्णु महाराज जी प्रेसिडेंट बनने से पूर्व गौड़ीय मठ संस्थान के महासचिव पद पर आसीन थे। उनके प्रेसिडेंट आचार्य बनने की खबर सुनकर पूरे देश में खुशी की लहर फैल गई। सैकड़ों भक्तों ने आज चंडीगढ़ मठ में नृत्यगान एवं लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान की पूरे देश में शाखाएं फैली हुई है। इसके अतिरिक्त विदेशों में फ्रांस अमेरिका, जर्मनी, रशिया नॉर्वे आदि देशों में प्रचार-प्रसार फैला हुआ है। चैतन्य गौड़ीय मठ भगवान श्री कृष्ण जी की शुद्ध भक्ति एवं सामाजिक कल्याण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Chandigarh News
विक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्त
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोक सभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी घोषणा, मनीष तिवारी होंगे चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी,वर्तमान में आनंदपुर साहिब से हैं मनीष तिवारी कांग्रेस के वर्तमान सांसद
चंडीगढ़ से कटा किरण खैर का टिकट, संजय टंडन को बनाया उम्मीदवार,BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
AAP नेता संजय सिंह का आज चंडीगढ़ दौरे पर, पंजाब के पार्टी लीडर्स के साथ करेंगे बैठक Air इंडिया-विस्तारा विलय का आज मूल्यांकन करेगा NCLT, सितंबर 2023 में मिली थी मंजूरी चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले से जुड़े मामले में 20 जगहों पर छापेमारी
चंडीगढ़:चौथी योगासन खेल चैम्पियनशिप आयोजित
चंडीगढ़:प मेयर ने नगर निगम हाउस मीटिंग में फ्री 20 हजार लीटर पानी और मार्केट्स में फ्री पार्किंग का प्रस्ताव किया पास चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP के कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुनवाई से पहले रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट