Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

बंगाल में जीरो पर आउट होने से रणदीप सुरजेवाला ने खोया सन्तुलन - एडवोकेट वेदपाल

May 15, 2021 05:29 PM
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा   मनोहर  सरकार पर  की गई टिप्पणी  पर भाजपा  के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने  कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है उन्होंने कहा कि  बंगाल में कांग्रेस जीरो पर आउट हो गई इसलिए रणदीप सुरजेवाला ने अपना  संतुलन खो दिया  और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा   कि कांग्रेसी नेताओं को   अपनी कांग्रेस पार्टी  के   नेताओं का अपमान की आदत है  पर अब दुसरो पर भी  अशोभनीय टिपण्णी करने लगे है।
 
रणदीप सुरजेवाला को  पहले अपने गिरेबाँ में भी झाँक कर देखना चाहिए  और   देखें कि  हरियाणा की मनोहर सरकार किस प्रकार सकारात्मक कार्य कर रही है 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने कहा   कि कांग्रेस के तमाम नेता आज कल बेरोजगार हो चुके है  ।  खुद सुरजेवाला भी आजकल  गुरनाम चढूनी  का हल पकड़ कर  चलने की कोशिश कर रहा है। 
भाजपा के  प्रदेश महामंत्री वेदपाल  ने कांग्रेस नेता सुरजेवाला  को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी खुद कांग्रेस पार्टी में हर जगह गृह युद्ध चल रहा है। यही वजह है कि  कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है।  हरियाणा  में भी कई धड़े हैं, जो कांग्रेस का असली चेहरा सामने लाते हैं। कांग्रेस को दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने दामन में झांककर देखना चाहिए कि कांग्रेस अब रसातल में जा चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ पूरे देश मे गिरता जा रहा है और  ये जनता को बरगलाने के लिए हो हल्ला मचाये हुवे है।  
जबकि सच्चाई यह है कि   कांग्रेस नाम की पार्टी का अस्तित्व खत्म हो रहा है इसलिए सुरजेवाला बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*