Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

चंडीगढ़ के लिए मांगी मैट्रो, पंचकूला को चाहिए नया रास्ता विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रेल मंत्री के सामने रखी ट्राईसिटी की मांगें

April 16, 2021 08:00 PM

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ऑनलाइन बैठक कर हरियाणा और चंडीगढ़ के मसलों पर बात की। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट, पंचकूला की तरफ रेलवे स्टेशन का विस्तार, यहां से पंचकूला और चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए अंडरपास का निर्माण तथा सेक्टर-19 के ओवरब्रिज के मसलों पर बात हुई।
ज्ञान चंद गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि पंचकूला चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है। यहां का रेलवे स्टेशन दोनों शहरों के बीच में हैं, लेकिन पंचकूला की तरफ वाले हिस्से में सुविधाओं का घोर अभाव है। इस रेलवे स्टेशन की पंचकूला से ठीक से कनेक्टिविटी भी नहीं है। यहां जीर्ण-शीर्ण सड़क पर रोशनी तक की व्यवस्था नहीं है। इस कारण से यहां आए दिन दुर्घटनाएं और अन्य असामाजिक गतिविधियां होती हैं। पंचकूला की तरफ स्थित रिजर्वेशन काउंटर भी स्टाफ के अभाव में कुछ समय के लिए ही खुल पाता है। वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम आदि भी सार्वजनिक सुविधाओं से वंचित हैं।
गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की तरफ वाले पार्किंग क्षेत्र को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित और विस्तारित करने की जरूरत है। उन्होंने पंचकूला की तरफ प्लेटफार्म नंबर 6 पर एस्केलेटर की सुविधा भी मांगी।
गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ और पंचकूला को जोड़ने के लिए रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। यह अंडर ब्रिज चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से पंचकूला के सेक्टर 17-18 तक बनेगा। उन्होंने रेल मंत्री से इस परियोजना को जल्द सिरे चढ़ाने का आग्रह किया। ऑनलाइन बैठक के दौरान पंचकूला के सेक्टर 19 में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का मसला भी उठा। विधान सभा अध्यक्ष ने इसके जल्द निर्माण की मांग की है।
दोनों नेताओं की बीच हुई बैठक में चंडीगढ़ से दिल्ली और दक्षिण भारत के लिए जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ दो प्रदेशों की राजधानी है और यहां केंद्र सरकार के भी अनेक महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। चंडीगढ़ पीजीआई, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पश्चिमी कमान मुख्यालय, आईटीबीपी मुख्यालय आदि का हवाला देते हुए गुप्ता ने यहां रेल सेवाओं के विस्तार की मांग की।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि ट्राइसिटी में तीन बड़े शहरों और आसपास के छोटे नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इन क्षेत्रों से हजारों लोग नौकरी, व्यवसाय और अन्य काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आते हैं। इस कारण से यहां ट्रैफिक जाम एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने यहां एनसीआर की तर्ज पर मेट्रो प्रोजेक्ट की मांग की।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है