Friday, April 26, 2024
Follow us on
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर खाटू श्याम के लिए महीने में दो बार फरीदाबाद से खाटू श्याम राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की

April 10, 2021 07:33 PM

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद ने हाउस सर्वे में बेहतरीन कार्य किया है।

          पत्रकार वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले जहां निगम के पास डेढ़ लाख मकानों का हाउस टैक्स आता था अब सर्वे के बाद साढ़े पांच लाख मकानों का हाउस टैक्स आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से नगर निगम फरीदाबाद अपने खर्चे स्वयं निकाल रहा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना के चलते लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह एक गंभीर महामारी है और हमें इससे बचने के लिए स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है बल्कि हमें जागरूक रहकर, मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करके इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कुछ गंभीर आर्थिक परिणाम भी आते हैं और पिछले वर्ष उन्हें भुगत भी चुके हैं।

          मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लोगों की मांग पर खाटू श्याम के लिए  महीने में दो बार फरीदाबाद से खाटू श्याम राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी की।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*