Tuesday, May 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन जारीबंगाल-असम में जीत का BJP मुख्यालय में जश्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचेबंगाल चुनाव रिजल्ट: नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी 10200 वोटों से जीतेचंडीगढ़:हरियाणा सिविल सचिवालय में फिर एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या की, मौके पर पहुंची एम्बुलेंसPM मोदी आज शाम 6:30 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगेपश्चिम बंगाल: BJP कार्यकर्ता ने ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाएगुजरात: उमरेठ विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी के हर्षद परमार बंपर वोटों से जीतेIDFC & AU स्मॉल बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,फ्रॉड से जुड़े HPGCL के डायरेक्टर फाइनेंस अमित दीवान को नौकरी से बर्खास्त किया गया
 
Haryana

हरियाणा कैडर के सेवानिवृत आईएएस धनपत सिंह प्रदेश के 7 वे राज्य चुनाव आयुक्त

April 08, 2021 09:42 PM

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 (के) खंड (1 ) के अंतर्गत प्रदेश कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी धनपत सिंह को नया राज्य चुनाव आयुक्त लगाया गया है. गत वर्ष अप्रैल, 2020 में धनपत अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग से बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक से रिटायर हुए थे.

बहरहाल, इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि हालांकि आज तक हरियाणा विधानसभा द्वारा राज्य चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयुक्त के लिए कोई अधिनियम (कानून ) नहीं बनाया गया है जैसे पडोसी पंजाब राज्य द्वारा सितम्बर, 1994 में बनाया गया. हरियाणा में हालांकि मई, 1994 में राज्य चुनाव आयुक्त सेवा की शर्तें नियम, 1994 बनाये गए जिसमें बीते 27 वर्षो में तत्कालीन राज्य सरकारों द्वारा अपनी आवश्यकता अनुसार समय समय पर विभिन्न संशोधन किये जाते रहे हैं.

हेमंत ने बताया कि उक्त नियमो के अनुसार हरियाणा में राज्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कार्यभार सँभालने के पांच वर्ष तक होता है. हालांकि अगर इस पद पर आसीन व्यक्ति इस दौरान 65 वर्ष की आयु का हो जाएगा, तो उन्हें यह पद छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि चूँकि धनपत सिंह की जन्मतिथि 10 अप्रैल 1960 है इसलिए वह 9 अप्रैल 2025 तक राज्य चुनाव आयुक्त रहेंगे अर्थात उनका कार्यकाल पांच नहीं बल्कि चार वर्ष का होगा.

निवर्तमान राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह, जो 1982 बैच के हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस थे, को जुलाई, 2016 में राज्य चुनाव आयुक्त लगाया गया था एवं उनके 65 वर्ष की आयु इसी 8 अप्रैल को ही पूरी हुई है. हालांकि अगर राज्य सरकार उनके स्थान पर फिलहाल नया राज्य चुनाव आयुक्त न लगाती, तो वह अधिकतम आगामी 6 महीने तक इस पद पर रह सकते थे परन्तु चूँकि आगामी कुछ माह में प्रदेश में छठे पंचायती राज संस्थाओ आम चुनाव और प्रदेश की कई शहरी नगर निकायों के आम चुनाव होने वाले हैं, इसलिए राज्य सरकार ने नया राज्य चुनाव आयुक्त लगा उपयुक्त समझा ताकि किसी प्रकार का कोई विवाद उतपन्न न हो. इससे पहले मई, 2015 में 1989 बैच के रिटायर्ड आईएएस राजीव शर्मा को उनकी 64 वर्ष की आयु में राज्य चुनाव आयुक्त लगाया गया था हालांकि वह जुलाई, 2016 तक इस पद पर रहे एवं हरियाणा के पिछले पंचायत राज संस्थाओ के आम चुनाव उनके कार्यकाल में हुए. इस प्रकार धनपत सिंह मौजूदा खट्टर सरकार में लगाए गए तीसरे राज्य चुनाव आयुक्त हैं.

इससे पूर्व हुड्डा सरकार ने नवंबर, 2009 में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर, जो 1973 बैच के हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस थे, को राज्य चुनाव आयुक्त लगाया जो अप्रैल, 2015 तक इस पद पर रहे. उससे पूर्व चौटाला सरकार ने उन्ही के 1973 बैच के रिटायर्ड आईएएस चंद्र सिंह को सितम्बर, 2004 में इस पद पर नियुक्त दिया था जो अक्टूबर, 2009 तक इस पद पर रहे. उससे पूर्व जुलाई, 1999 में बंसी लाल सरकार में 1968 बैच के रिटायर्ड आईएएस टीडी जोगपाल को इस पद पर लगाया जो जुलाई, 2004 तक इस पद पर आसीन रहे. सबसे पहले जुलाई, 1994 में भजन लाल सरकार में हरियाणा के पहले चुनाव आयुक्त 1963 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके दुग्गल लगाए गए थे जो जुलाई, 1999 तक इस पद पर रहे.

एडवोकेट हेमंत ने बताया कि हालांकि भारतीय संविधान के 73 वे और 74 वे संशोधन के बाद हर राज्य में पंचायत और म्युनिसिपल संस्थाओ के चुनाव करवाना राज्य सरकार का नहीं अपितु राज्य चुनाव आयोग का कार्य होता है.
हरियाणा में आज तक लगे सभी 7 राज्य चुनाव आयुक्त प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ही हैं हालांकि वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने गैर-आईएएस को भी इस पद लगाने की कोशिश की परन्तु तत्कालीन राज्यपाल एआर किदवई इस पर सहमत नहीं हुए थे.

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
चंडीगढ़:हरियाणा सिविल सचिवालय में फिर एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या की, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस
IDFC & AU स्मॉल बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,फ्रॉड से जुड़े HPGCL के डायरेक्टर फाइनेंस अमित दीवान को नौकरी से बर्खास्त किया गया
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
CM नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की कार हादसे में क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे
जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा रतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल अवैध पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स हटाने को लेकर चुनाव आयोग सख्त प्रदेश में 11 सालों में विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ी है जागरूकता-विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आगामी 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होगी 'सशक्त नारी - सशक्त समाज - सशक्त राष्ट्र' संगोष्ठी और प्रदर्शनी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में अम्बाला एसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए