Monday, October 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले • कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी • अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस • देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान • यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन • पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
Haryana

गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाएगी हरियाणा सरकार

April 08, 2021 08:20 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 मई2021 को देश और दुनिया भर में  भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे, उस दिन हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर तैयार एक कॉफी टेबल बुकलेट जारी करेगी।

         श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है।

         मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती को मनाने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित उच्च-स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे।

         श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा गुरु तेग बहादुर जी के साथ एक विशेष बंधन सांझा करता है। गुरु जी ने जींद जिले, जिसे उनकी राजधानी के रूप में जाना जाता है, से लोहगढ़ तक की यात्रा की थी। राज्य के युवाओं को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

         मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर जिस यात्रा का आयोजन किया जाएगा, उसमें हरियाणा के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों जो गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित हैं, को शामिल किया जाए।

         कश्मीरी पंडितों के लिए गुरु तेग बहादुर जी द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की कहानी को सांझा करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि जब भाई जीवन सिंह गुरु तेग बहादुर जी के शीश को आनंदपुर साहिब ले जाते हुए सोनीपत पहुंचे, उस समय मुगलों की सेना से बचने के लिए सोनीपत के गांव बडख़ालसा के भाई कुशाल सिंह ने भाई जीवन सिंह को अपने सिर की पेशकश करते हुए कहा था कि उनकी शक्ल गुरु जी से मिलती है, तो मेरे सिर को मुगलों की सेना को सौंप दें ताकि गुरु तेग बहादुर जी के शीश को आनंदपुर साहिब ले जाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई कुशाल सिंह के इस महाबलिदान को सदैव याद रखा जाएगा और उनकी याद में राज्य सरकार ने बढख़ालसा में भाई कुशाल सिंह की प्रतिमा स्थापित की है तथा मैमोरियल भी बनाया है।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण डिजिटल तरीके से भी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश का प्रचार करने के लिए हरियाणा सरकार राज्यभर में धार्मिक गुरुओं,संतों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जयंती को बड़े स्तर पर मनाती है।

         बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ गुरु तेग बहादुर जी की400 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव सांझा किए।

         बैठक में मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन,मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी. एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव श्री योगेन्द्र चौधरी, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले
कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री