Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Haryana

बसपा व बामसेफ से जुड़े करीब 200 से अधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थामा इनेलो का दामन

February 28, 2021 05:42 PM

सिरसा, 28 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेशभर से रविवार को बसपा व बामसेफ से जुड़े करीब 200 से अधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो का दामन थामा। प्रदेशभर से इनेलो में शामिल होने वालों में बामसेफ के राष्ट्रीय प्रधान व ओढ समाज के शंकरलाल, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी महेंद्र सिंह अछूत, राजकुमार ओढ रतिया, रामपाल ओढ रतिया, बसंत कुमार ओढ रतिया, प्रदीप ओढ पानीपत, रेशम ओढ रतिया, अजीतनाथ जेजे कॉलोनी सिरसा, जगदीश नाथ जेजे कॉलोनी सिरसा, छोटूनाथ जेजे कॉलोनी सिरसा, प्रेमचंद ओढ टोहारा, विकास ओढ टोहाना, राहुल ओढ टोहाना, जगदीश ओढ कोटली रहे। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वालों को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अनेक छोटी-छोटी जातियां हैं जिनका सभी राजनीतिक दलों ने उन्हें वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, मगर पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने अपने राजनीतिक जीवनकाल में टपरीवास, ओढ व अन्य दलित शोषित जातियों को स मान देते हुए उन्हें विधानसभा और लोकसभा में भेजा। रतिया से ज्ञानचंद ओढ का उदाहरण देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे पहले कांग्रेस में थे जहां उन्हें कभी स मान नहीं दिया गया मगर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें राजनीतिक ताकत देकर हरियाणा विधानसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार सैकड़ों लोग इनेलो की कल्याणकारी नीतियों में भरोसाकर इसमें शामिल हुए हैं, इसका पूरे हरियाणा में सकारात्मक संदेश जाएगा। कांग्रेस पर दलितों व पिछड़ों के शोषण का आरोप लगाते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस पार्टी ने सदैव पिछड़ों को अपने वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और उनके स मान की लड़ाई कभी नहीं लड़ी। इस मौके पर बसपा के बामसेफ इकाई को छोडकर इनेलो में शामिल होने वालों में मु य रूप से सेवानिवृत्त इंजीनियर व भारत सरकार में डीजीएम पद पर रहे शंकरलाल ने कहा कि वे चौधरी देवीलाल की कमेरे, गरीब, किसान आदि के प्रति उनकी निष्ठा और छवि तथा इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा किसान हितों के दृष्टिगत हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने के बेमिसाल त्याग से प्रभावित होकर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे प्रदेशभर में इनेलो की जनसभाएं करके पार्टी को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह